ईडी की बड़ी कार्रवाई : इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव अजय सहगल गिरफ्तार

by

फर्जी दस्तावेजों से हासिल किया CLU, ‘संटेक सिटी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स जांच के घेरे में

ED छापेमारी में बालकनी से फेंके गए 21 लाख बरामद, GMADA अधिकारियों की भूमिका भी जांच में

एएम नाथ। चंडीगढ :  पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव अजय सहगल को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अवैध तरीके से जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने के आरोपों के तहत की गई है। मामले की जांच ED जालंधर यूनिट द्वारा की जा रही है।
ED की जांच में खुलासा हुआ है कि अजय सहगल ने करीब 15 किसानों की 30.5 एकड़ जमीन से जुड़े नकली कंसेंट लेटर तैयार किए। आरोप है कि किसानों की सहमति के बिना उनके फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे लगाकर दस्तावेज बनाए गए और इन्हीं के आधार पर CLU हासिल किया गया। बाद में इस जमीन पर ‘संटेक सिटी’ नामक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विकसित किया गया।
जांच एजेंसी के मुताबिक, यह मामला केवल एक प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है। ED ने पाया कि ‘ला कैनेला’ मल्टी-स्टोरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट और ‘डिस्ट्रिक्ट-7’ कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी इसी तरह हासिल किए गए CLU के आधार पर विकसित किए गए। आरोप है कि इन परियोजनाओं की यूनिट्स की बिक्री रेरा (RERA) से मंजूरी मिलने से पहले ही शुरू कर दी गई थी, जो नियमों का उल्लंघन है।
ED ने अपनी जांच में यह भी पाया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित प्लॉट अब तक GMADA को ट्रांसफर नहीं किए गए। इसके अलावा पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट की धारा 85 के तहत डेवलपर को बचाने के लिए कथित तौर पर विशेष कार्रवाई किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।
7 मई को ED ने अजय सहगल और ABS Township से जुड़े 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एक परिसर से 21 लाख रुपए नकद बालकनी से बाहर फेंक दिए गए थे, जिन्हें बाद में टीम ने बरामद कर लिया। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार जांच अब GMADA और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग तक पहुंच चुकी है। ED का दावा है कि कई अधिकारियों ने कथित अवैध लाभ लेकर इन प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी और डेवलपर्स को फायदा पहुंचाया। एजेंसी का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूल नर्सरी में दाखिले से पहले बच्चे की परीक्षा नहीं ले सकेंगे

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल नर्सरी कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों की लिखित व मौखिक परीक्षा नहीं ले सकेंगे। दाखिला देते समय कोई भी भेदभाव छात्रों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास का शिमला पुलिस ने किया मामला दर्ज : पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया था

एएम नाथ। शिमला : गत सप्ताह एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर वारदात के सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने व्यक्ति का शव जला दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की सप्लाई कर रहा था 23 साल का MBBS डॉक्टर : पुलिस ने किया गिरफ्तार

एएम नाथ।  बैजनाथ  :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बैजनाथ पुलिस ने पंजाब के मोगा, एक एमबीबीएस डॉक्टर को कांगड़ा जिले में चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  23...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों के समर्थन में उतर सीटू ने DC ऑफिस पर दिया धरना, रखी ये 10 मांगें

एएम नाथ।चम्बा :   देशभर के साथ-साथ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (CITU) की इकाई और दूसरे सरकारी वर्कर्स ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सैकड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!