उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे उन्नत भारत अभियान के अधीन गोद लिए गए गांव गढ़ी के सरकारी हाई स्कूल में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए जागरुक किया गया तथा कालेज में चल रहे विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले करवाए गए। जिसमें ‘बी’ टीम के आकाश, विशेष तथा नवदीप ने पहला स्थान, ‘सी’ टीम गुलशन तथा रोहित ने दूसरा स्थान तथा ‘ए’ टीम से सुप्रिया तथा जशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने मुकाबले में हिस्सा लेने वाले तथा विजेताओं को बधाई दी तथा यू.बी.ए. की टीम की हौंसला अफजाई की। इस मौके पर यू.बी.ए. के कोआर्डिनेटर डा. अरविन्द्र सिंह, मैंबर डा. अरविन्द्र कौर, प्रोफैसर नरेश कुमारी, स्कूल इंचार्ज रमनदीप कौर, अध्यापक परमिन्द्र सिंह, विपन नंगल, मैडम दीपिका, सतवंत कौर, विपन कुमार, शालिनी तथा जसवीर कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में विद्यार्थियों के विभिन्न मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर,1 फरवरी : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर तथा बीएनओ गढ़शंकर-2 प्रिं कृपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के शैक्षिक मुकाबले करवाए गए। प्रिं इंदरजीत कौर ने बताया...
article-image
पंजाब

1405 पर्चे खारिज पंजाब पंचायत चुनाव में पहले ही दौर से बाहर हुए हजारों उम्मीदवार….जानिए क्यों

चंडीगढ़ : पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की तस्वीर अब साफ होने लगी है। नामांकन पत्रों की जांच (छंटनी) के बाद अलग-अलग कारणों से 1405 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द कर दिए...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार दुारा अशटाम बंद करने के विरोध में अशटाम फ्रोशों ने किया रोष प्रकट

गढ़शंकर-पंजाब सरकार द्वारा अशटाम बंद करने के विरोध में तहसील गढ़शंकर के परिसर में रोष प्रकट करते हुए हाथों में अशटाम फ्रोशों ने तख्तीयां पकड़ कर उन पर अपनी समस्याओं को लिख कर विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!