उपमंडल पांगी में लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया गया पूर्वांभ्यास 

by
एएम नाथ। किलाड़, 24 अप्रैल :   जनजातीय उपमंडल पांगी  के तहत लोक सभा निर्वाचन- 2024 को लेकर आज आवासीय आयुक्त  रितिका जिंदल की निगरानी में  जिमनेजियम हाल किलाड़ में चुनाव  पुर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आवासीय आयुक्त ने  बताया कि पांगी घाटी को लोक सभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर पाँच सेक्टर्स में विभाजित किया गया है। जिसमें 39 मतदान  केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया  की बारीकीयों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया की चुनाव प्रक्रिया हमारे लोकतंत्र की नीव है ।उन्होंने सभी से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने को अपना  दायित्व समझ कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में भी अधिकारीयों  को विस्तृत जानकारी प्रदान की ।
  सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने अधिकारियों को चुनाव प्रकिया के दौरान निष्पक्षता व सत्य निष्ठा से कार्य करने व अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी प्रकार की शंका होने पर निर्वाचन कार्यालय से सम्पर्क करने के निर्देश दिए।
पुर्वाभ्यास कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर केदार शर्मा  ने  चुनाव प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों व अधिकारीयों को विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट व तैहसीलदार पांगी शांता कुमार, नायब तैहसीलदार सीता राम, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मान सिंह, सहायक अभियंता विद्युत् विभाग शिव कुमार,कृषि विकास अधिकारी नरेश नायर,सहायक अनुसंधान अधिकारी ललित नारायण शर्मा  सहित मतदान अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 से 28 अक्टूबर तक होगी चंबा पांगी में शूटिंग

खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्यचम्बा, 5 अक्टूबर : कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला चम्बा के लोक कलाकारों का किया जा रहा है पंजीकरण एवं श्रेणीकरण : 5 फरवरी, 2025 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में होगा पंजीकरण

पंजीकरण के पश्चात कलाकारों को नहीं देना होगा बार-बार ऑडिशन अधिक जानकारी के लिए 01899-222752 और 9817575279 पर करें संपर्क एएम नाथ। चम्बा  :  भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में लोक कलाकारों का...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 19 से 23 दिसंबर तक होगा आयोजित, सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी सुनिश्चित – शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही: विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशालाः 04 दिसंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी तथा सी०सी०टी०वी० तथा ड्रोन कैमरों से निगरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एम्बुलेंस के पहिए : यूनियन ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस यूनियन हड़ताल पर जा सकती है। यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि यूनियन ने सरकार से न्यूनतम वेतन को...
Translate »
error: Content is protected !!