उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण : कार्यालयों में पुराने रिकॉर्ड के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

by

सहकारी समितियों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के विपणन पर दिया जोर

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं), जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक तथा तहसीलदार (निर्वाचन) कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, कार्य प्रगति, रिकॉर्ड प्रबंधन, साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में वर्षों से रखे अनावश्यक और पुराने रिकॉर्ड का नियमानुसार न्यूनतम समयावधि में निस्तारण किया जाए, ताकि रिकॉर्ड कक्षों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके और कार्यालयों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।
उपायुक्त ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्थानीय स्तर पर दूध उत्पादन तथा अन्य कृषि उत्पादों के विपणन और बिक्री के लिए सहकारी सभाओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया जाए, जिससे किसानों और दुग्ध उत्पादकों को उचित बाजार एवं बेहतर आर्थिक लाभ मिल सके।
इस अवसर पर सहायक पंजीयक (सहकारी सभाएं) सुरजीत धीमान, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करण ठाकुर, तहसीलदार (निर्वाचन) अनूप डोगरा, जिला अंकेक्षण अधिकारी राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी : परिदों में बर्ड फ्लू फैलने की भी आशंका रहती

सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पौंग डैम और बिलासपुर की गोबिंदसागर झील समेत चंडीगढ़ की सुखना लेक में प्रवासी परिंदे पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस मौसम में परिदों में बर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा की 319 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में होंगे पंचायती राज चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी

26, 28 व 30 मई को क्रमशः 118, 116 और 85 पंचायतों में होगा मतदान मतदान द्वारा सभी पात्र मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बने भागीदार : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। ​​चम्बा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने ऊना में फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल दिवस पर दी शुभकामनाएं …बोले…गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में राष्ट्रीय सर्वे में 21वें से 5वें स्थान पर पहुंचा हिमाचल, साक्षरता में भी सबसे आगे

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 अप्रैल. हिमाचल दिवस के अवसर पर ऊना में जिला स्तरीय कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) के मैदान में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने अंकुश को भेंट की क्रिकेट किट : अंकुश इंडियन डेफ क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे भाग

रोहित जसवाल। । ऊना, 17 अक्तूबर। जिला ऊना में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को स्थानीय खिलाड़ी अंकुश को एक...
Translate »
error: Content is protected !!