उषा देवी बनीं पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष, बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित

by
एएम नाथ। पालमपुर, 27 जून : पंचायत समिति पालमपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन के उपरांत आधिकारिक रूप से घोषित परिणामों के अनुसार उषा देवी पंचायत समिति पालमपुर की अध्यक्ष तथा बिन्दु देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं।May be an image of one or more people
निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। इसके उपरांत एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओ.पी. यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उषा देवी तथा उपाध्यक्ष बिन्दु देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डॉ. ओ.पी. यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पंचायत समिति क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े कार्यों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन-जन की जुबान पर एक ही बात कि प्रदेश के सात दशकों के इतिहास में पहली बार सबसे भ्रष्ट और निकम्मी सरकार, पुरानी परियोजनाएं भी बंद कीं : अनुराग ठाकुर

रोहित जसवाल।  हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने के फैसले के खिलाफ शनिवार को जिला भाजपा की ओर से जन आक्रोश सभा का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन सदर सीट : ससुर-दामाद आमने-सामने , सबकी टिकी नजर

सोलन। हिमाचल की सोलन सदर सीट पर ससुर-दामाद आमने सामने आए हुए हैं। जिनपर सबकी खासी नजर टिकी हुई है। कहते हैं कि चुनाव और जंग में सब जायज़ है। यह कहावत प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, DC किरण भड़ाना ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

एएम नाथ। केलांग, 9 सितंबर: जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और अधिकारों को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार का यू-टर्न – रिक्त पदों को खत्म करने को लेकर : अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा 19 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे

  रोहित भदसाली । शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार एक अधिसूचना जारी कर फंस गई है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सरकार को खूब ट्रोल...
Translate »
error: Content is protected !!