ऊना को चिट्टा-मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य, डीसी ने शिक्षण संस्थानों की भूमिका को बताया अहम

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल ।  ऊना, 09 दिसम्बर. हिमाचल सरकार की एंटी-चिट्टा मुहिम को और गति देने तथा ऊना जिले को चिट्टा-मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को डीआरडीए सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिले के सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल और आईटीआई संस्थानों के संचालक, प्रधानाचार्य और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने चिट्टे के उन्मूलन में शिक्षण संस्थानों की भूमिका को अहम बताते हुए इसे लेकर एक संगठित, सुदृढ़ और व्यवहारिक रणनीति बनाने पर जोर दिया । उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब शैक्षणिक संस्थान, अभिभावक, समाज और प्रशासन मिलकर साझा प्रयास करें। उन्होंने सभी कॉलेजों और आईटीआई संचालकों से अपील की कि वे अपने-अपने संस्थानों में बच्चों के व्यवहार पर नियमित निगरानी रखें। यदि कोई विद्यार्थी असामान्य व्यवहार, तनाव, उदासी या समूह से अलग रहने जैसी स्थिति में दिखाई देता है, तो बिना देरी उचित परामर्श और आवश्यक कार्रवाई करें।
May be an image of studying and table
उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज और आईटीआई परिसरों के बाहर यदि कोई व्यक्ति छात्रों को नशा बेचने की कोशिश करता दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि इस अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि आज मोबाइल फोन बच्चों में नशे की प्रवृत्ति, गलत संगत और तनाव का एक बड़ा कारण बन रहे हंै, इसलिए अभिभावकों और शिक्षकों से अनुरोध है कि बच्चों को अनावश्यक मोबाइल उपयोग से दूर रखें और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जो बच्चा किसी भी गतिविधि में पीछे रह जाता है, उसे डांटने के बजाय प्रोत्साहन और जिम्मेदारी दें, जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ सके।
श्री जतिन लाल ने शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया कि वे अपने परिसरों में नियमित रूप से स्वच्छ भारत अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, योग सत्र, संगीत, नृत्य, कला, एवं अन्य शारीरिक व रचनात्मक गतिविधियां करवाते रहें, ताकि युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लग सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्कूल एवं कॉलेज संचालक हर सप्ताह एक मीटिंग करें और उसकी रिपोर्ट संबंधित एसडीएम कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें। सभी एसडीएम इन गतिविधियों की जानकारी से उपायुक्त को अवगत करवायेंगे।
May be an image of studying and table
उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल सरकार ने नशा व्यापार को खत्म करने के लिए एक बड़ी पहल की है। यदि कोई व्यक्ति चिट्टा बेचने वालों की सूचना देकर उन्हें उजागर करता है, तो उसे 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। यह पहल नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने में अत्यंत कारगर साबित होगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि ऊना पुलिस नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और जिले में चिट्टे की डिमांड और सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए दिन-रात पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
बैठक में उपस्थित सभी काॅलेज, आईटीआई और स्कूल प्रधानाचार्यों व संचालकों ने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि वे ऊना को चिट्टामुक्त जिला बनाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगें
बैठक में सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा सहित विभिन्न कॉलेजों और आईटीआई के प्रधानाचार्य, संचालक व अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर- देश ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाना है प्रधानमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के समर्थन में आयोजित आशीर्वाद यात्रा और जनसभा में भाग लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक के प्रेरणा भरे शब्द बदल देते हैं बच्चे की जिंदगी : गंधर्वा राठौड़

डीसी ने उच्च विद्यालय चौकी जमवालां में 68 विद्यार्थियों को सीएसआर योजना के तहत बांटी साइकलें एएम नाथ। हमीरपुर 28 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा है कि किसी भी बच्चे की जिंदगी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री राम मन्दिर स्मारक डाक टिकट : मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने शिमला में राज्यपाल को किया भेंट

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अम्बेश उपमन्यु ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अयोध्या में निर्मित राम मन्दिर की स्मारक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी में मानवशास्त्रीय शोध कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न : एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय और जीसी सलूणी का संयुक्त शैक्षणिक प्रयास

हिमालयी ग्रामीण जीवन के अध्ययन को मिला नया आयाम एएम नाथ। सलूणी, चंबा : एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि के तहत श्रीनगर, गढ़वाल (उत्तराखंड) स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र विभाग ने राजकीय...
Translate »
error: Content is protected !!