ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

by
ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि घर-घर केसीसी अभियान भी संचालित किया गया है जोकि 31 दिसंबर 2023 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत हर किसान को कृषि के लिए कर्ज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्रालय ने मौजूदा केसीसी अकाउंट होल्डर्स के डेटा को पीएम किसान लाभार्थियों जिनके पास केसीसी अकाउंट नहीं है उनके साथ सत्यापित किया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा।
अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया कि जनसुरक्षा अभियान का दूसरा चरण भी बैंको में शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री सुरक्षा व जीवन ज्योति बीमा योजना के पात्र सभी लोगों का बीमा इस अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। बीमा की राशि की कटौती लाभार्थियों के बैंक खातों से की जाएगी तथा इस अभियान का दूसरा चरण 31 दिसम्बर तक चलेगा। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी ने सभी बैंक अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रधान और सचिवों के सहयोग से सभी पंचायतों में कैंप लगा कर सभी पात्र लोगों को इन दोनों स्कीमों के साथ जोडे़।
इसके साथ ही बैठक में बैंको द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं पर चर्चा की गयी। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बैंकों की उपलब्धि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की और सभी बैंकर्स से आग्रह किया कि वे इस साल दिए गए लक्ष्य को पूरा करें। साथ ही सभी बैंकर्स से ये भी आग्रह किया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित स्कीमों को ऋण आवेदनों का समय पर निपटान करें।
बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया से एलडीओ भरतराज आनंद, आरसेटी डायरेक्टर संदीप ठाकुर, वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता धर्मपाल धीमान, सभी बैंकों के प्रतिनिधि, प्रखंड कर्मी व सीएसपी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल : आर.एस बाली ने कहा प्रदेश के अनछुए स्थलों को प्रमुखता से उभारने की दिशा मे काम किया जाएगा ने कहा

आर.एस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता धर्मशाला, 18 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जातरू उत्सव के समापन पर जगत सिंह नेगी ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित …जनजातीय संस्कृति के संरक्षण में युवाओं की भूमिका अहम : जगत सिंह नेगी

आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन कर प्रभावितों को ऐतिहासिक मुआवजा देने के लिए प्रदेश सरकार की सराहना; महिला व युवक मंडलों को 10-10 हजार रुपये एएम नाथ।  रिकांग पिओ, 27 अक्टूबर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला में अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन के शुभारंभ से मरीजों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री का आईजीएमसी में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए विधायक हरीश जनारथा ने किया आभार व्यक्त एएम नाथ। शिमला : विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का इंदिरा गांधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने भू-राजस्व अधिकारियों के साथ की राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। कुल्लू :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 2 साल से पुराने...
Translate »
error: Content is protected !!