ऊना विस क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरतःसत्ती

by

सतपाल सिंह सत्ती से मिला चड़तगढ़ का प्रतिनिधिमंडल
ऊना, 27 जुलाई: ग्राम पंचायत चड़तगढ़ के लाहड़ व ऐरी मोहल्ला का एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई की समस्या को लेकर आज यहां छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मिला। सतपाल सिंह सत्ती ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को सुदृढ़ करने और किसानों की आय में बढ़ोतारी करने के उद्देश्य से अनेक कदम उठाए गए हैं। सिंचाई के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा संचालित बड़ी परियोजनाएं लाने के साथ-साथ राज्य में चल रही सिंचाई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने को विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है।
सतपाल सत्ती ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निदान करना तथा उन्हें अधिक से अधिक लाभ देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपए भी बैंक खातों में डाले हैं, जिससे राज्य के 9 लाख से अधिक किसानों का फायदा मिला है। इसके अतिरिक्त कोरोना कर्फ्यू के दौरान एफसीआई के माध्यम से पूरे प्रदेश में किसानों से 1 लाख क्विंटल से अधिक रिकॉर्ड गेहूं खरीदा गया, ताकि उन्हें संकट की घड़ी में बाहरी प्रदेशों में न जाना पड़े और वह अपनी फसल का अच्छा दाम घर-द्वार के नजदीक ही हासिल कर पाएं।
इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के हर घर से स्वच्छ जल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में पेयजल के कनेक्शन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर को पीने का साफ पानी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी वर्ष 2022 तक हर परिवार को घर और वर्ष 2024 तक हर घर को पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, प्रधान सतपाल ऐरी, पूर्व प्रधान सागर दत्त भारद्वाज, केडी शर्मा, हुकम चंद, कश्मीरी लाल, कृष्ण देव सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की क्षेत्र में बाहरी किन्नरों के हस्तक्षेप का आरोप : पूनम महंत ने प्रशासन से की जांच व कार्रवाई की मांग

योगेश चौहान/अर्की : अर्की, 20 जुलाई। अर्की क्षेत्र की किन्नर समाज की प्रतिनिधि पूनम महंत ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि पंजाब के धर्मपुर, कुराली और रोपड़ क्षेत्र से कुछ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 करोड़ की राशि से निर्माणाधीन बगढार-सुदली मोरनू-मेल पेयजल योजना का जल्द होगा लोकार्पण : विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने अप्पर बकाण संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास 9 संपर्क सड़कों के निर्माण को डीपीआर तथा वन अनुमति मामले को स्वीकृति प्रदान एएम नाथ। चंबा, (बनीखेत) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों की गड्डियां उछालते हुए दिखाया अमीरी का रौब : नशे में धुत युवक-युवतियों का हंगामा

देहरादून :  भोगपुर के शीला चौकी मार्ग पर गुरुवार शाम नशे में धुत युवाओं का आपस में जमकर हंगामा हुआ, जिसमें तीन वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही शराब में धुत युवक व युवतियों...
हिमाचल प्रदेश

6 माह में तैयार होगा पीजीआई अस्पताल का डिजाइन, अगस्त तक नियुक्त होगा आर्किटेक्ट- डीसी

ऊना – 450 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित पीजीआई अस्पताल ऊना के निर्माण के संबंध में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पीजीआई तथा एचआईटीईएस कंपनी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!