एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने किये आवश्यक प्रबंध पूरे

by
26 दिसंबर को वॉकाथॉन रूट व ट्रैफिक व्यवस्था को रूट चार्ट किया जारी, 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
एएम नाथ। बिलासपुर 23 दिसम्बर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को आयोजित की जा रही एंटी-चिट्टा जन-जागरूकता वॉकाथॉन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कार्यक्रम से संबंधित ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 15 नवंबर 2025 को शिमला से प्रदेश स्तरीय एंटी-चिट्टा जन आंदोलन की शुरुआत की है। इसी अभियान की निरंतरता में आगामी 26 दिसंबर को जिला मुख्यालय बिलासपुर में भी एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन आयोजित की जा रही है। इस वॉकाथॉन में जिला बिलासपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, महिला एवं युवक मंडलों सहित समाज के विभिन्न वर्गों से लगभग 15 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टा नशे के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता लाना है।
उन्होंने बताया कि यह वॉकाथॉन पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), बिलासपुर के परिसर से प्रारंभ होकर सिंथेटिक स्पोर्ट्स ग्राउंड, लुहणू में संपन्न होगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस विभाग के सहयोग से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि वॉकाथॉन के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वॉकाथॉन के निर्धारित रूट में बॉयज स्कूल मेन गेट, हवा घर, संजू फर्नीचर शॉप, गुरुद्वारा चैक, हॉटस्पॉट रेस्टोरेंट, मस्जिद चौक, गर्ल्स स्कूल, बिजली कार्यालय, लुहणू बाइफरकेशन, इंडोर स्टेडियम होते हुए सिंथेटिक ग्राउंड लुहणू शामिल है।
उन्होंने बताया कि वॉकाथॉन के रूट, स्टार्टिंग तथा फिनिशिंग वेन्यू की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। वॉकाथॉन के दौरान आंतरिक शहर में वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोका जाएगा अथवा आवश्यकता अनुसार डायवर्ट किया जाएगा, जो कार्यक्रम शुरू होने से 30 मिनट पहले से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। हालांकि एम्बुलेंस तथा गंभीर मरीजों को ले जाने वाले आपातकालीन वाहनों को पूर्ण अनुमति दी जाएगी।
संदीप धवल ने बताया कि वॉकाथॉन में भाग लेने वाले वाहनों की पार्किंग मेला ग्राउंड लुहणू, कॉलेज ग्राउंड तथा आवश्यकता अनुसार उपायुक्त कार्यालय के सामने की जाएगी। छोटे वाहनों के लिए मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम, गर्ल्स स्कूल, क्रीमेशन ग्राउंड एवं एग्जीबिशन ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। घुमारवीं, तलाई एवं झंडूता क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को सुबह 9ः30 बजे तक लुहणू बाइफरकेशन से बध्यात, इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए अनुमति होगी, जबकि 10ः00 बजे के बाद प्रतिभागियों को स्टार्टिंग वेन्यू अथवा लुहणू बाइफरकेशन पर उतारा जाएगा।
बरमाणा एवं जुखाला क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए बामटा से कॉलेज चौक का मार्ग निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार नम्होल, स्वारघाट एवं श्री नैना देवी जी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को नौणी चौक की ओर से वाया जबली, लखनपुर से होते हुए कॉलेज चौक तक भेजा जाएगा। इसके बाद आने वाले वाहनों को कॉलेज चौक पर प्रतिभागियों को उतारकर कॉलेज ग्राउंड अथवा उपायुक्त कार्यालय के सामने पार्क करना होगा।
उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने आम जनमानस से अपील की है कि 26 दिसंबर को आयोजित इस एंटी-चिट्टा जन-जागरूकता वॉकाथॉन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार बनाएं। इस दौरान स्थानीय एवं आम जनता को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने खेद भी प्रकट किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घाटे के और रूट होंगे बंद, बस बेड़ा कम करेगा निगम : एचआरटीसी के 31 डिपो में 3180 बसें –  स्क्रैप होंगे पुराने वाहन

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के घाटे के रूटों को बंद करने की तैयारी है। अभी तक राज्य सरकार ने 275 रूटों को बंद करने की स्वीकृति दी है। इसमें 107 रूट बंद...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6.78 करोड़ रुपए से बनेगी ठठड – त्रिपल – मेवा सड़क : कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा |  विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने आज त्रिपल पंचायत में विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों से मिले और जन समस्याओं को सुना। विधायक ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ शहर समृद्ध शहर पहल और एक राज्य एक पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : राज्य में ईज़ ऑफ लिविंग के लिए की जा रही परिवर्तनकारी पहल – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शहरी विकास विभाग के महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ पहल और ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ का शुभारम्भ किया। एक राज्य एक पोर्टल पहल...
Translate »
error: Content is protected !!