एग्जीक्यूटिंग एजेंसियां लंबित कार्यों में लाएं तेजी, प्रत्येक योजना को समयबद्ध करें पूरा: अभिषेक जैन

by
सचिव (वित्त) ने डिसेंट्रलाइज्ड प्लानिंग प्रोग्राम के तहत योजनाओं की समीक्षा की
एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 नवम्बर: सचिव (वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम) डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार देर सायं बचत भवन बिलासपुर में डिसेंट्रलाइज्ड प्लानिंग प्रोग्राम के तहत लागू विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने स्वीकृत विकासात्मक कार्यों की फिजिकल और फाइनेंशियल प्रोग्रेस का जायजा लिया, समय पर कार्य पूरे होने में आ रही बाधाओं की पहचान की तथा सभी योजनाओं में फंड के उपयोग की भी समीक्षा की। उन्होंने कुशल एवं परिणामोन्मुख विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए सभी एग्जीक्यूटिंग एजेंसियों को लम्बित कार्यों में तेजी लाने और प्रत्येक योजना को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने, निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और प्लानिंग विभाग को नियमित प्रगति रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ये योजनाएं जमीनी स्तर पर विकास को मजबूत करने और पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे में समुदाय को अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए परियोजनाओं का समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षण संस्थानों में कराई जाएंगी सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिताएं : आपदा प्रबंधन को लेकर समर्थ-2024 अभियान के तहत होंगी जागरूकता गतिविधियां

रोहित भदसाली : ऊना, 5 सितंबर. उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने बताया कि समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर पिता बने, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने दिया बेटी को जन्म : बेटी की फोटो भी मुख्यमंत्री ने खुद सोशल मीडिया पर की अपलोड

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रजोल में टेलेंट हंट प्रतियोगिता के विजेता विधायक पठानिया ने नवाजे : विधायक ने मेधावी छात्रों को टेबलेट भी किए वितरित

शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हो रहे प्रयास: पठानिया शाहपुर, 13 जनवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजोल में आज शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने श्री निवास रामानुजन योजना के तहत टैबलेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

288 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी पुलिस ने दो लोग किए गिरफ्तार

मंडी  :   मंडी पुलिस ने 288 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। चिट्टे की कीमत 28 से 30 लाख रुपये है। दो आरोपित इस मामले में गिरफ्तार किए गए...
Translate »
error: Content is protected !!