एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी : पुलिस को बड़ी सफलता

by

पुनीत महाजन) चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस के थाना सारंगपुर ने नशीले पदार्थों और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर आईपीएस के निर्देशन तथा एसडीपीओ सेंट्रल श्री दलबीर सिंह और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार की निगरानी में की गई।
पुलिस की पहली टीम ने दो आरोपियों रणजीत उर्फ कर्मा निवासी धनास और सूरज उर्फ भूत निवासी धनास को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53.08 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस संबंध में थाना सारंगपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लुधियाना और अमृतसर से सस्ती दरों पर हेरोइन लाकर चंडीगढ़, मोहाली तथा कॉलोनियों और छात्रों के बीच ऊंचे दामों पर बेचते थे।
जांच के दौरान दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि दूसरे आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। मामले की जांच जारी है।
वहीं दूसरी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए आरोपी सागर निवासी डीएमसी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब की 20 बोतलें बरामद की गईं। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है तथा मामले की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

ओयो रूम में लड़कियां आरती करने नहीं जाती : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने की विवादित टिप्पणी

रोहतक : हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। कैथल में आरकेएसडी कॉलेज में साइबर क्राइम और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

भारतीय जनगणना 2026-28 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

जनगणना के आंकड़ों का सटीक संकलन सुनिश्चित करें अधिकारी एवं कर्मचारी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन होशियारपुर, 15 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि भारतीय जनगणना 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) को...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोक सभा सीट से लोक सभा सीट उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव – अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर

सारागढ़ी : अमृतपाल सिंह की मां बीबी बलविंदर कौर ने आज घाेषणा कि हैं, कि सरकार द्वारा युवाओं पर बड़े पैमाने पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए, धर्म प्रचार के आंदोलन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

एएम नाथ । धर्मशाला, 31 मार्च :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!