एलायंस एयर के साथ उड़ानों के लिए एमओयू पर हिमाचल प्रदेश ने किए हस्ताक्षर

by
एएम नाथ। शिमला : निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलायंस एयर लिमिटेड के साथ दिल्लीदृशिमला तथा शिमला – धर्मशाला मार्गों पर दैनिक उड़ानें संचालित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व राजधानी शिमला तथा धर्मशाला के बीच सीधा हवाई सम्पर्क स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों मार्गों पर सप्ताह के सातों दिन उड़ान सेवाएं संचालित की जाएगी।
विवेक भाटिया ने बताया कि संचालन विवरण के अनुसार प्रस्तावित उड़ानें एटीआर 42-600 विमान द्वारा संचालित की जाएगी, जिसमें 48 सीटों की क्षमता उपलब्ध होगी। इन उड़ानों का वाणिज्यिक संचालन अप्रैल, 2026 के अंतिम सप्ताह में आरम्भ किया जाएगा। यह एमओयू संचालन शुरू होने की तिथि से 12 माह की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।
उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों के संचालन के लिए 100 प्रतिशत व्यवहार्यता अंतर भुगतान (वीजीएफ) राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। यह राशि पूर्णतः अनुदान के रूप में एलायंस एयर को प्रदान की जाएगी। कुल अनुमानित वार्षिक वीजीएफ व्यय 32.64 करोड़ रुपये आंका गया है।
निदेशक ने बताया कि यह एमओयू न केवल राष्ट्रीय राजधानी और शिमला के मध्य सीधा हवाई सम्पर्क स्थापित करेगा, बल्कि राज्य के भीतर शिमलादृधर्मशाला कनेक्टिविटी को भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में पर्यटन को गति देने एवं आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जमकर बरसाए गए पत्थर हलोग धामी में सदियों से चली आ रही परंपरा के तहत आज भी : ठोती के अक्षय वर्मा और जमोगी के दलीप वर्मा के सिर से निकले खून से भद्रकाली के मंदिर में जाकर तिलक कर परंपरा को किया पूरा

शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते हलोग धामी में दिवाली के दूसरे रोज सदियों से चली आ रही पत्थर के खेल की अनोखी परंपरा को इस बार भी पूरे उत्साह और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाकी गारंटियों की तरह सरकार ओपीएस के वादे से पीछे हट रही है : जयराम ठाकुर 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यूपीएस के लिए रास्ते तलाशने के दिए निर्देश , कांग्रेस की एक-एक गारंटियों से पीछे हट रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीए के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन से किया वॉक आउट : मुख्यमंत्री के जवाब से साफ है कि वह कर्मचारियों को डीएनहीं देना चाहते हैं : जयराम ठाकुर

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सरकार के लंबित डीए बकाया हमारी सरकार ने दिया हमारी सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा लंबित वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया सुक्खू सरकार ने 2000 करोड़ रुपए से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट, शिमला में दोपहर बाद भारी बारिश की चेतावनी

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ /शिमला, 4 जून :  हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में तेज अंधड़, ओलावृष्टि और भारी बारिश को...
Translate »
error: Content is protected !!