एसएफआई द्वारा एचपी यूनिवर्सिटी कैम्पस में नशे के बढ़ने और गुंडागर्दी के बढ़ने के आरोप लगाते हुए रैली निकाली

by

एएम नाथ । शिमला : स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में बढ़ते नशे के खिलाफ तथा विश्वविद्यालय में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ रैली निकाली गई ।
एस एफ आई के द्वारा विश्वविद्यालय गेट से लेकर विधि विभाग तक रैली निकाली गई और विश्वविद्यालय की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल किए गए।

एस एफ आई कैंपस सचिव मुकेश ने बात रखते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंदर लगातार नशे का अड्डा बना हुआ है लेकिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का इस ओर कोई ध्यान नहीं है । लगातार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नशे के आदि लोगों द्वारा अनेक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है । लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर कोई करवाई नहीं कर रहा ।कैंपस सचिव मुकेश ने आगे बात रखते हुए कहा पिछले कल भी एक नशे के आदि व्यक्ति द्वारा विश्वविद्यालय की सिक्योरिटी की मौजूदगी में एक छात्र पर तेज चाकू से हमला किया जाता है लेकिन विश्वविद्यालय सिक्योरिटी उसे रोकने में पूरी तरह नाकामयाब रहा ।

कैंपस अध्यक्ष योगी ने आगे बात रखते कहा कि आज विश्वविद्यालय के छात्रों को जरूरत है विश्वविद्यालय में हो रही गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुटता से लड़ने की और जो इस कैंपस के अंदर छात्रों की बुनयादि जरूरते है उसके खिलाफ आंदोलन को तेज करने की । इसके साथ साथ कैंपस अध्यक्ष योगी ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की गई कि आरोपी छात्र पर कार्यवाही की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार क्षेत्र की बदहाल सड़कों से बढ़ी जनता की परेशानी, सरकार से शीघ्र सुधार की मांग।

इंटक नेताओं ने सरकार से कहा—सड़कों की जल्द मरम्मत कर आम लोगों को दे राहत। किसानों, बागवानों और स्कूली विद्यार्थियों को रोजाना झेलनी पड़ रही भारी परेशानियां। तीर्थन घाटी/बंजार(परस राम भारती):- जिला कुल्लू के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए खड़गे के घर हुई बैठक : इंडिया गठबंधन उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है, जो संविधान में लिखी आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय की बातों का सम्मान करते – खड़गे

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर हुई बैठक में नेताओं ने करीब डेढ़ घंटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस किशोरी लाल ने गुनेहड़ तथा महालपट्ट में प्रभावितों से की भेंट कर नुकसान का जायजा लिया : नुकसान के कारण प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की और आपदा से प्रभावित परिवारों को फौरी राहत वितरित की

बैजनाथ, 24 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के गुनेहड़ और महालपट्ट का दौरा किया और बरसात में हुए नुकसान का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की प्रभावी अनुपालना को लेकर ज़िला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!