एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

by

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व जलग्रां टब्बा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां व बसदेहड़ा के पोलिंग बूथों पर पहुंचीं।
यह अभियान नए वोट बनाने, वोट कटवाने व मतदाता सूचियों में किसी प्रकार की त्रुटि का शुद्धिकरण करने के लिए चलाया जा रहा है, जो आगामी 11 सितम्बर तक चलेगा। एसडीएम ने बूथां पर जाकर अभियान के लिए अभिहित अधिकारी व बीएलओ की कार्य प्रणाली का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने भरे जा रहे तीनां मतदाता फार्म 6, फार्म 7 व फार्म 8 की स्वयं जांच की। इस दौरान निर्वाचन कानूनगो हरजीत सिंह भी साथ में मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की केंद्र की योजनाओं की समीक्षा

धर्मशाला, 19 दिसंबर :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा कांगड़ा मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन उपायुक्त कार्यालय के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आयोग की सदस्य डॉ अंजू बाला ने की। बैठक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ललाणा क्लस्टर में लहलहा रही मौसम्बी की फसल : धर्मपुर क्षेत्र के 41 किसानों की तकदीर एचपी शिवा परियोजना ने बदली

एएम नाथ।  सरकाघाट, 22 अक्टूबर :   हिमाचल प्रदेश में बागवानी न केवल किसानों व बागवानों के लिए आजीविका का एक स्त्रोत है बल्कि यह ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक स्थिरता का भी प्रमुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 में कोई बदलाव नहीं कर रही सरकार…चुनाव को देखते हुए भाजपा लगा रही झूठे आरोप : हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ।  नाहन, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार धारा 118 में कोई बदलाव नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओ ने किया योगाभ्यास

चंडी मेहलोग, 20 जून (तारा) : वीएसएलएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन चंडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षुओं ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के एचओडी हीरा दत्त...
Translate »
error: Content is protected !!