एसडीएम फतेहपुर तथा इंदौरा को मुख्यमंत्री ने आपदा में बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

by
धर्मशाला,14 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समर्थ – 2023 आपदा प्रबंधन जन जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए कांगड़ा जिले के फतेहपुर तथा इंदौरा उपमंडल प्रशासन को शाबाशी देते हुए एसडीएम विश्रुत भारती तथा डॉ सुरिंद्र ठाकुर को सम्मानित किया।
बता दें, कांगड़ा जिले के उपमंडल इंदौरा तथा फतेहपुर के मंड़ क्षेत्र में बरसात के दौरान पौंग बांध से एकाएक अत्यधिक पानी छोड़ने से इन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे जिस कारण इन क्षेत्रों के कई गांव पानी में डूब गए थे। ऐसे में इंदौरा व फतेहपुर प्रशासन ने राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन की मदद से तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य में भारतीय सेना, एयरफोर्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर बड़ी संख्या में लोगों की जान को बचाया । 2200 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनके रहन सहन के लिए शिविरों में उचित व्यवस्था की गई थी। चार दिन तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में इंदौरा उपमंडल के 1778 जबकि फतेहपुर से 422 लोगों को सरकार ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकाल कर लोगों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया था।
इस दौरान प्रशासन द्वारा व्यापक जन सहयोग से राहत शिविरों में भोजन तथा स्वास्थ्य जांच व्यवस्था उपलब्ध करवाने के समुचित प्रबंध किए गए थे। इसके अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय जनता के बेहतर तालमेल तथा सहयोग से प्रशासन जनजीवन को सामान्य बनाने में सफल हुआ था।
एसडीएम डॉ सुरेंद्र ठाकुर तथा विश्रुत भारती ने कहा कि इस सम्मान का श्रेय स्थानीय लोगों, उपमंडल प्रशासन तथा आपदा कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जाता है। जिन्होंने एक टीम के रूप में बेहतर तालमेल से कठिन समय में दिन-रात कार्य किया।
इन अधिकारियों ने सम्मान प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सहित प्रदेश मंत्रिमंडल तथा राज्य सरकार के उच्च अधिकारिओं का आभार व्यक्त किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक का कैलेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के वर्ष-2025 कैलेंडर को जारी किया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया सहित अन्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवानी में चल रहे धरने के मामले में 29 पर मामला दर्ज : संघर्ष कमेटी के किया एलान संघर्ष जारी रहेगा

थाना गढ़शंकर पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत दर्ज किया मामला गाँव में तनावपुर्ण स्थिति,एसडीएम का पुतला फूंका गढ़शंकर। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि गढ़शंकर के गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 माह से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच बातचीत बंद क्यों – जनता जाना चाहती –

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश के सियासी मौसम में उपमुख्यमंत्री द्वारा बीते दिनों सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने गर्माहट ला दी है। विपक्ष के हाथ इस पोस्ट ने एक और बड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने बहडाला स्कूल में वितरित की फ्री वर्दियां, पानी की बोतलें

कोरोना का टीका सुरक्षित, अपनी बारी आने पर जरूर लगवाएं वैक्सीनः सत्ती ऊना (5 फरवरी)- छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज अटल वर्दी योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
Translate »
error: Content is protected !!