एससी आयोग ने विभिन्न जिलों से प्राप्त मामलों की कार्रवाई रिपोर्ट्स की समीक्षा की

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 30 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त अनुसूचित जाति वर्ग की शिकायतों पर संबंधित जिला प्रशासनों द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट्स की शुक्रवार को आयोग की बैठक में समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि आयोग को विभिन्न जिलों से इन मामलों के निपटारे से संबंधित जवाबी पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनका अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित कर रहा है कि अनुसूचित वर्गों से जुड़े मामलों में प्रशासन द्वारा समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोग की नई सदस्य अधिवक्ता शालिनी के कार्यभार ग्रहण करने से आयोग की सदस्य संख्या पूर्ण हो गई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। बता दें, बताया कि आयोग में पहले से अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
बैठक में फरवरी माह में होने वाली आयोग की आगामी बैठक की रूपरेखा भी तय की गई, जिसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से जुड़े मामलों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी।
इस दौरान आयोग की सदस्य अधिवक्ता शालिनी द्वारा कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल के गांव कलरू तथा कांगड़ा उपमंडल के रिहाला गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में लंबे समय से चले आ रहे रास्ते के विवाद को स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मौजूदगी में सुलझाए जाने की रिपोर्ट भी आयोग के समक्ष रखी गई।
बैठक में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रवक्ता दिलेराम ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा तथा सदस्य सचिव विनय मोदी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में आयोजित होगा गुरू तेग बहादुर का 350वां शहीदी दिवस समारोह : सीएम ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ : शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि श्री गुरू तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिमला में...
हिमाचल प्रदेश

30 मई से 20 जून तक ऊना-संतोषगढ़ मार्ग वाहनों की आवाजाही हेतू बंद रहेगा

ऊना: जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

शुकदेव ऋषि की तपोस्थली में आयोजित होने वाला यह मेला देव आस्था एवं परम्परा का प्रमुख केन्द्र :

सुन्दरनगर में राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेले का भव्य आगाज, मुख्यमंत्री जी ने किया शुभारंभ सुन्दरनगर  : मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर ने आज राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला, सुन्दरनगर का जवाहर पार्क में शुभारंभ किया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या – जबरन शादी करवाना चाहता था हत्यारोपी

लोगोंवाल :  संगरूर जिले के देसुपुरा कोठे (लोंगोवाल) गांव में एक कबड्डी खिलाड़ी की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय जगपाल सिंह उर्फ जग्गी के रूप में...
Translate »
error: Content is protected !!