ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर लूट : लूट करने वाले एक गैंग का मोहाली पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश

by

मोहाली : ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर उनसे लूट करने वाले एक गैंग का मोहाली पुलिस ने पर्दाफ़ाश किया है। गैंग के एक मेंबर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो मेंबर्स फरार हैं। मामले में जशनप्रीत सिंह नामक युवक से कार और 700 रुपए की लूट की गई थी। इस दौरान उसे चोट भी पहुंचाई गई थी। इसे लेकर खरड़ थाने में 29 दिसंबर को IPC की धारा 379 बी और 323 के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस ने पाया कि गैंग डेटिंग एप के जरिए भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाता था। मामले में जिला फतेहगढ़ साहिब के खुशहाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे 2 कारें भी बरामद की गई हैं। खुशहाल से पूछताछ के आधार पर गैंग के रणवीर सिंह उर्फ मिट्‌ठू और ज्योति नामक लड़की के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस इन दोनों की तलाश में जुटी है। पुलिस को पता चला है कि गैंग ने पिछले 2 महीनों में 5 लोगों को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने खुशहाल सिंह से PB 11 नंबर की काले रंग की एक्सेंट कार और एक सफेद रंग की PB10 नंबर की स्विफ्ट कार बरामद की है।
पुलिस का कहना है कि गैंग के मेंबर्स डेटिंग एप के जरिए युवकों को फंसा कर मोहाली, खरड़, घड़ुआं और लुधियाना के सुनसान इलाकों में बुला कर वारदात को अंजाम देते थे। वहीं कई बार लिफ्ट लेकर उसकी गाड़ी में बैठ बाद में डरा-धमकाते हुए उससे लूट करते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि गैंग ने पांच लोगों से 80 हजार, 25 हजार, 10 हजार, 7 हजार, 700 रुपए, एसेंट कार और मोबाइल फोन की लूट कर चुके हैं। गैंग के तीनों सदस्यों की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडियों में गेहूं की सुचारु खरीद के लिए आढ़तियों का सहयोग जरुरी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ की बैठक मंडियों की कैंप लगाकर आढ़तियों, उनके परिवार, स्टाफ व  लेबर की शुरु की जाएगी...
article-image
पंजाब

पावर कट – गढ़शंकर शहरी फीडर-2 की 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 8 अप्रैल : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 के. वी. शहरी फीडर-2 में जरूरी मुरम्मत कारण 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

संघा के नेतृत्व में पुरहीरां बाईपास चौंक में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चक्का जाम किया

होशियारपुर ।   सांझा किसान संघर्ष मोर्चा दिल्ली की तरफ से दिये गये चक्का जाम की काल पर होशियारपुर में आज़ाद किसान कमेटी दोआबा रजि. होशियारपुर के प्रधान मास्टर हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट का फैसला – पटवारी-कानूनगो पर सीधे दर्ज हो सकेंगे केस

चंडीगढ़।  पंजाब में तैनात कानूनगो और पटवारियों पर किसी मामले में शामिल होने पर अब सीधी FIR दर्ज होगी। यह फैसला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से लिया गया है। अदालत ने सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!