ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के सामने धरना लगाया

by

गढ़शंकर, 14 दिसम्बर: ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इसी श्रृंखला तहत गढ़शंकर डिवीजन के सभी ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के सामने धरना लगाया गया और अपनी मांगों को लेकर जोरदार रोश प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। इस मौके संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने जीडीएस कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सीनियर जीडीएस को 12, 24 तथा 36 सालों की सर्विस पश्चात तरक्की का लाभ देने, जीडीएस की बीमा राशि को 5 लख रुपए करने, जीडीएस की 180 दिनों की छुट्टियां जमा करने, कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा मुहैया करवाने, टारगेट के नाम पर कर्मचारियों को परेशान करना बंद करने, सेवानिवृत्त जीडीएस को अडहॉक पेंशन देने, कर्मचारियों को 8 घंटे काम और पेंशन सहित सभी लाभ प्रदान करने आदि की मांग की। धरने दौरान संगठन के नेता लखबीर सिंह, अवतार सिंह, रविंद्र सिंह, प्रितपाल सिंह, जसविंदर सिंह व अन्य ने संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में कालेज के एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया गया। इस समय एनएसएस वलंटियर को अपने देश प्रति...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ के तहत छात्रों को किया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया

गढ़शंकर l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में यूजीसी के निर्देश पर प्रो. कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए ‘मिशन लाइफ; के तहत छात्रों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतिम व्यक्ति की संतुष्टि तक गांव में ही डटे रहेंगे अधिकारी – बीत क्षेत्र के लिए 70 करोड़ की सिंचाई योजना, 42 करोड़ से बनेगी पुंजुआणा-पोलियां सड़क : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली के बालीवाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता रोहित भदसाली।  ऊना, 26 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के समग्र विकास के...
Translate »
error: Content is protected !!