ऑल इंडिया मदन पाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन विजेता खिलाड़ियों को उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित

by
 रोहित भदसाली।  नाहन 23 नवम्बर-उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नाहन चौगान में चल रही पहली ऑल इंडिया मदन पाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने ऑल इंडिया पीएम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट नाहन के आयोजकों को इस फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सिरमौर जिला के नाहन से लगभग 60 से भी अधिक प्रतिभावान फुटबॉल खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है जिसमें नाहन से संबंध रखने वाले भूपेन्द्र रावत का नाम विशेष है जिन्होंने फुटबॉल में भारत का नेतृत्व कर प्रदेश ही नहीं देश का नाम भी रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि किसी समय नाहन के इस ऐतिहासिक चौगान मैदान में फुटबॉल की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थी तब फुटबॉल प्रेमियों में इस खेल को लेकर बहुत उत्साह देखने का मिलता था, परन्तु समय के साथ फुटबाल का स्थान क्रिकेट ने ले लिया है। उन्होंने कहा कि फुटबाल एक बहुत ही तेज खेल है जो खिलाड़ी को चुस्त और फूर्तिला बनाता है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने स्व0 मदन पाल सोलंकी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।
इससे पहले नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी, ऑल इंडिया पीएम मेमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट नाहन के अध्यक्ष शिवराज शर्मा तथा महासचिव नरेन्द्र थापा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा अपने विचार रखे।
इस प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला दून वैली देहरादून और सपाली विला फुटबाल एकेडमी जालन्धर की टीमों के बीच खेला गया जिसमें दून वैली देहरादून की टीम 2-0 से विजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः 51 हजार और 31 हजार रुपये तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उद्योग मंत्री ने फुटबाल क्लब नाहन को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, सचिव हिमाचल कांग्रेस रूपेन्द्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नाहन ज्ञान चौधरी, मण्डल अध्यक्ष शिलाई सीता राम शर्मा, नरेन्द्र तोमर अध्यक्ष रोड सैफटी क्लब तथा मदन सुर्यवंशी मीडिया प्रभारी सिरमौर कांग्रेस उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फॉल आर्मी वर्म से बचाव हेतु कृषि विभाग ने जारी की एडवाईजरी

ऊना: कृषि उप निदेशक अतुल डोगरा ने एडवाईजरी जारी करते हुए बताया कि जिला ऊना में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी फाल आर्मी वर्म नामक कीट ने मक्की की फसल पर आक्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

ऊना : प्रदेश के तीन जिलों की सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक यह मेला आज भी प्राचीन रंग में रंगा हुआ नजर आता है तथा लोगों की आस्था में वह जोश आज भी यथावथ बना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 6 लोगों की गई जान, उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे सभी

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बुधवार को दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के त्यूणी के 2 बच्चों और दो महिलाओं समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम को प्रभावी बनाने के DC मुकेश रेपसवाल ने दिए निर्देश : कपड़े के बैग तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को किया जाए प्रोत्साहित

उल्लंघनकर्ताओं के प्रति कार्यवाही तथा जानकारी और जागरूकता गतिविधियां की जाएं आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं के ज़िला में उपयोग और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम...
Translate »
error: Content is protected !!