कंवर ने दिव्यांगों को बांटे 2.10 लाख के कृत्रिम अंग, 24 को गृह निर्माण स्वीकृति पत्र भी दिए

by
ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज थाना कलां के अंबेडकर भवन में दिव्यांगजनों को लगभग दो लाख दस हजार रूपए की धनराशि के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें एक मोटर ट्राईसाईकिल, 4 विशेष शू, 13 चश्में, 6 व्हील चेयरज़, 13 छड़ियां, 13 दांत, 1 रोलेटर व 1 बैसाखी आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विस के 24 अति निर्धन व्यक्तियों को 1.50 लाख रूपए प्रति व्यक्ति की दर से गृह निर्माण के लिए स्वकृति पत्र भी वितरित किए। इसके अलावा उन्होंने 41 लाभार्थियों को अनुवर्ती योजना के तहत सिलाई मशीनें दी गईं।
जनसमूह को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर समय गरीब लोगों की सहायता के लिए प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि विकलांगता अभिशाप न बने इसके लिए दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे निर्धन व्यक्ति जिनके पास घर नहीं हैं अथवा कच्चे घर हैं, को लगभग 13000 मकान उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे निर्धन व जरूरतमंद तक सुगमता से पहुंचाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा शगुन योजना के तहत लगभग 100 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसके अन्तर्गत निर्धन व बीपीएल परिवार की बेटियों के विवाह पर 31,000 रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वृद्धवस्था पेंशन योजना के लिए पात्रता की आयु सीमा को 80 वर्ष से कम करके 70 वर्ष किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कवर किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 65 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए 1000 रूपये की पेंशन का प्रावधान किया गया है। जबकि गृहणियों को धुएं से निजात दिलाने के लिए हर घर को गैस कंनेक्शन भी उपलब्ध करवाया गया है।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी चमन शर्मा, सीडीपीओ बंगाणा हरीश मिश्रा, नायब तहसीलदार धर्मपाल नेगी, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम केंद्र मोहाली के पुनर्वास अधिकारी दयानंद सिहाग, रेड क्रॉस के प्रतिनिधि राज कुमारी सहित अन्य लाभार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

883 करोड़ रुपये निवेश की 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 30वीं बैठक आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 30वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर 15 जून तक खाली करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को अपना दफ्तर खाली करने को कहा है। हालांकि, कोर्ट ने चुनाव के मद्देनजर 15 जून तक की मोहलत दी। दरअसल, आम आदमी पार्टी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की ललिता व प्रश्नोत्तरी में तृतीय वर्ष की दीक्षा रही अव्वल

सलूणी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया गया एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आंतरिक मूल्यांकन आश्वासन प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया : करोड़ो का पत्थर और रेत ले उड़ा – गढ़शंकर व बलाचौर के बार्डर पर सौ एकड़ से ज्यादा पहाड़ी व खड्ड को खोद कर

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर व बलाचौर के गांव कुनैल और रूढक़ी के बार्डर पर कई महीनों से चल रही अवैध माईनिंग के चलते सौ एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में दस से पंद्रह फीट से ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!