कब होगे पंचायत चुनाव ? सीएम सुक्खू ने दे दी बड़ी जानकारी

by

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव समय पर ही होंगे और सरकार चुनाव आयोग को पूरा सहयोग देगी।

जिससे चुनावों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. शिमला में मीडिया के सवाल पर सीएम सुक्खू ने कहा कि चुनाव करवाने की प्रक्रिया चल रही है. चुनाव समय पर करवाए जाएंगे. सीएम ने संगठन को लेकर कहा कि जल्द ही सभी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

सीएम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अभी डिजास्टर एक्ट लगा है. सरकार का दायित्व बनता है सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाए. पंचायतों की सड़कों को खोला जाए. जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे।

सरकार आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए 10 नवंबर को मंडी में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. जिसमें आपदा प्रभावित परिवारों को घर निर्माण के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाएगी. पहली किस्त के तौर पर चार लाख रुपये दिए जाएंगे. आवास निर्माण के लिए सरकार की ओर से 7 लाख रुपये दिए जाएंगे। करीब एक साल से भंग कांग्रेस संगठन के गठन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक सप्ताह में सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. जल्द ही कांग्रेस संगठन का गठन कर लिया जाएगा. इस बात को लेकर हो रही चर्चाओं पर भी विराम लगता हुआ दिखाई दिया।

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की सहायता से प्रदेश में स्वास्थ्य संरचना को सुदृढ़ करने के लिए 1422 करोड़ की परियोजना की मंजूरी मिली है. इसको लेकर सीएम ने कहा कि भाजपा नेता इसका झूठा श्रेय लेने के कोशिश कर रहें हैं. (JICA) में हिमाचल का 28 फीसदी शेयर हैं. ये विपक्ष के नेता जय राम भूल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट को फाइनेंस स्वीकृत करता है ये प्रोजेक्ट है जो जापान से मिला है यदि ये प्रोजेक्ट केन्द्र का है तो जय राम ठाकुर इसका स्वीकृति पत्र दिखाए. अपने पांच साल के कार्यकाल में तो जय राम ठाकुर कुछ नहीं कर पाए. यदि जय राम ठाकुर फाइनेंस को समझते तो हिमाचल का इतना बेड़ा गर्क नहीं करता।

भाजपा विधायक हंस राज पर लगे आरोपों पर सीएम ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, लेकिन लड़की ने एक साल पहले भी इसकी शिकायत की थी जिस पर लड़की ने माफी मांगी थीं. ऐसे में पुलिस हर पहलू की जांच करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस : 39 टिकट तय माने जा रहे, 6 टिकटों सहित 29 सीटों पर अभी पेच फंसा हुया

हिमाचल कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में टिकट आवंटन से पहले घमासान मच चुका है। जिसके चलते स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में तीखी-नोक झोंक होने की ख़बर भी बाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कायाकल्प के तहत मिल रहा वित्तीय प्रोत्साहन ,स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों को बेहतर सुविधाएं करवाएं उपलब्ध: उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल

गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन धर्मशाला, 19 जुलाई। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और कार्यों को प्राथमिकता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मांगों को लेकर सीटू और किसान सभा का 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन, शिमला समेत सभी जिलों में प्रदर्शन

एएम नाथ।  शिमला: मजदूरों, किसानों, खेतिहर मजदूरों, आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, आउटसोर्स और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगों को लेकर सीटू और हिमाचल किसान सभा ने 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने की चंबा में बैठक : निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने  के दिए निर्देश 

एएम नाथ। चम्बा :   भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कांगड़ा संसदीय में व्यय निगरानी के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी (आईआरएस- 2011) ने जिला मुख्यालय चंबा में सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!