करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में चारों तरफ पानी ही पानी

by

गुरदासपुर :। रावी दरिया में आई बाढ़ से यहां भारतीय पंजाब के लोग प्रभावित हुए है, वहीं बाढ़ का पानी से ऐतिहासिक करतारपुर साहिब गुरुद्वारा और करतारपुर कॉरिडोर बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं।

पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ के कारण करतारपुर साहिब पानी में डूब गया है। डेरा बाबा नानक के सामने पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में भी प्रवेश करने और गुरुद्वारे की सभी धार्मिक गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है। सीमापार सूत्रों के अनुसार गत रात रावी दरिया में पानी का निकास बहुत अधिक होने से दरिया किनारे बने धुस्सी बांध के कुछ स्थानों से टूट जाने से भारतीय इलाके में दरिया का पानी भर गया। वहीं पाकिस्तान में भी रावी दरिया के पानी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के मुख्य ईमारत सहित लंगर घर, जोड़ा घर, प्रदर्शनी हाल आदि में भी 4 से 5 फुट तक पानी भर गया। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने पाकिस्तान की पंजाब सरकार से तुरंत व्यवस्था करने की गुहार लगाई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत में 27,405 मामलों का मौके पर निपटारा : 7.83 करोड़ रुपए के अवार्ड पास

होशियारपुर में वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 20 बेंचों में हुई सुनवाई ट्रैफिक चालानों के भुगतान के लिए लगाए गए विशेष हेल्प डेस्क, लोगों को मिली सुविधा वर्षों पुराने सिविल व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईटीआई पास युवाओं को सेना में टैकनीकल पोस्ट में किया जाएगा भर्ती : हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में एक जागरूकता कैम्प

ऊना :देश में आईआईटी, ट्रिपल आईटी इंजीनीयरों के अलावा देश में आज आईटीआई कारीगरों की मांग वढ़ती नजर आ रही है । इसलिए मोदी सरकार का लक्ष्य गांव गांव में आईटीआई खोल कर हर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 21 जनवरी  को मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 17 जनवरी: 10वें पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन मौके पर आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 21 जनवरी रविवार को होशियारपुर सहित पंजाब में अपने सभी 5 अस्पतालों में फ्री मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहा है। हेल्थ...
article-image
पंजाब

गर्मी के मौसम को देखते हुए वाटर सप्लाई की समय सारणी में किया गया बदलाव – मेयर सुरिंदर कुमार

होशियारपुर, 1 अप्रैल :  मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, जिसके दौरान पानी की खपत अधिक बढ़ जाती है, इसलिए जनसुविधा के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!