करसोग विधानसभा के चिंडी में नेता प्रतिपक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

by

एएम नाथ। मण्डी/करसोग : करसोग विधानसभा क्षेत्र के चिण्डी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं अखंड भारत के संकल्प के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। एक महान शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक, प्रखर चिंतक और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले युगद्रष्टा के रूप में उन्होंने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के उनके संकल्प ने राष्ट्रीय एकता को नई दिशा दी और राष्ट्र की अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग, राष्ट्रभक्ति और सेवा का आदर्श हम सभी को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा के बाद उन्होंने करसोग विधानसभा क्षेत्र विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्लॉक समिति के नव निर्वाचित सदस्यों से भेंट करने संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ करसोग के विधायक दीपराज समेत अन्य स्थानीय नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

 कांग्रेस सरकार रोज़गार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही : पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

 सराज :    पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  सरकार पर निशाना साधा है l जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले युवाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहल्ला भट्टा में घर में घुसकर अज्ञात चोर सेफ तोड़ करीब 8 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए ले उड़े : डीएसपी ने कहा पुलिस के इतना समय तक ना पहुंचने पर कोई कारण बताने की जगह कहा हम चोर ही पकड़ लेंगे

गढ़शंकर।   गढ़शंकर के मोहल्ला भट्टा में घर में घुसकर चोरों ने करीब 8 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए अज्ञात  चोर चोरी कर ले उड़े। पारिवारिक सदस्यों द्वारा सुबह साढ़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के चार शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदान पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ रवाना

17 मई (रविवार) प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा मतदान, चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण एएम नाथ।  बिलासपुर 16 मई : जिला निर्वाचन अधिकारी (शहरी निकाय) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चयनित ग्राम पंचायतों में 15 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा बैठक 

एएम नाथ। चंबा :  जनजातीय नायक एवं आदर्श बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष पर जनजातीय गौरव वर्ष के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज...
Translate »
error: Content is protected !!