कांगड़ा जिला के लिए स्वच्छता गीत किया लॉंच : स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा: एडीसी गंधर्वा राठौढ़

by

धर्मशाला, 27 सितंबर। अतिरिक्त उपायुक्त एवं परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गंधर्वा राठौढ़ ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि कांगड़ा जिला स्वच्छ और सुंदर बन सके। बुधवार को डीआरडीए कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छता गीत का लॉंचिंग करने के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने कहा कि स्वच्छता गीत के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा नुक्कड़ नाटकोे के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को लेकर ब्राउसर हर ग्राम पंचायत में विकास खंडों के माध्यम से उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता के साथ साथ गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर भी अभियान आरंभ किया जाएगा, ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोग स्वच्छता के साथ साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक हो सकें और स्वच्छ तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका का निर्वहन कर सकें।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में इस अभियान तहत 1 अक्तूबर 2023 को स्वच्छता हेतु श्रमदान के अंर्तगत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले उपनिदेशक डीआरडीए चंद्र वीर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कांगड़ा जिला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों के विकास खंड अधिकारी तथा डीआरडीए के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदी दिवस पर रखा दो मिनट का मौन

ऊना, (30 जनवरी) – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि और शहीदी दिवस के अवसर पर मिनी सचिवालय परिसर, ऊना में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने एनसीसी माउंट दियो टिब्बा अभियान-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना : एनसीसी चरित्र निर्माण, नेतृत्व, देशभक्ति और अनुशासन का प्रतीकः राज्यपाल

एएम नाथ। शिमला ; राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज लोक भवन, से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के माउंट दियो टिब्बा अभियान-2026 को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हिमालयी पर्वतारोहण अभियान पर जाने वाले कैडेटस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव : दूसरे दिन गगरेट में आजाद उम्मीदवार के रूप में एक नामांकन

एएम नाथ। ऊना, 8 मई :   विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सद्भावना दिवस पर उपायुक्त कांगड़ा ने दिलाई शपथ

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री ”भारत रत्न“ राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस शपथ दिलाई और...
Translate »
error: Content is protected !!