कांगड़ा जिला में कुछ शर्तों को पूरा करने पर मिलेगी ट्रेकिंग की अनुमति : आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों में किया संशोधन

by
धर्मशाला, 10 अगस्त। कांगड़ा जिला में ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत 22 जुलाई को जारी आदेशों में एडवेंजर एंड टूअर आपरेटर के आग्रह पर संशोधन किया है। ट्रैकिंग के इच्छुक सभी पर्यटकों तथा टूअर आपरेटर्स को संबंधित पुलिस थाना में सूचना देने के साथ साथ अनुमति लेना जरूरी होगा इसके साथ ही ट्रेकिंग की अनुमति मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर ही दी जाएगी, अगर 48 घंटों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान बताया गया होगा तो उस आधार पर ट्रैकिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जिला दंडाधिकारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन तथा संबंधित उपमंडलाधिकारियों को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी को सभी होटल संचालकों तक इन आदेशों की जानकारी पहुंचाने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी स्तर पर पर्यटक ट्रेकिंग साइट्स की तरफ रूख नहीं करें।
बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का रहता है खतरा
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि बारिश के कारण उंचे स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है तथा इस बाबत पहले भी मानसून के दौरान ट्रैकर्स अपनी जान को जोखिम में डाल चुके हैं। कई बार प्रशासन ने ट्रेकिंग के दौरान उंचे स्थानों पर फंसे लोगों को भारी मशक्कत के साथ निकाला भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह अप्रिय घटना न हो इस के कारण ही ट्रेंकिंग की अनुमति को लेकर कुछ शर्तें लगाई गई हैं। उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई को जारी आदेशों में जिला कांगड़ा में 15 सितंबर तक ट्रैकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था इसको लेकर एंडवेंचर एंड टूअर आपरेटर एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से लिखित तौर पर ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ अनुमति देने की गुहार लगाई थी जिसके आधार पर ही प्रशासन ने 22 जुलाई को जारी आदेशों में संशोधन किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केवी सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक आयोजित

ऊना, 5 दिसम्बर – केन्द्रीय विद्यालय सलोह के निर्माणाधीन भवन की निगरानी समिति की मासिक बैठक उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय सलोह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में 1 मई से 30 जून तक चलेगा डायरिया नियंत्रण अभियाण : DC मुकेश रेपसवाल

पंचायती राज संस्थाएं लोगों को करेंगी जागरूक 5 वर्ष के 53022 शिशुओं तथा बच्चों को ओआरएस व जिंक की दवा होगी वितरित एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज डायरिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लगातार मिल रहे यूरोप शेंगेन वीजा, कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के बेहतर परिणाम का दावा

19 से 52 वर्ष तक के आवेदकों को मिले वीजा, पहले रिफ्यूजल वाले आवेदक का भी वीजा मंजूर होने का दावा नवांशहर: कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने दावा किया है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 साल में 168 दवाओं के सैंपल फेल : 40 उद्योगों पर कानूनी कार्रवाई

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान दवाओं की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्रदेश विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!