कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 : पंजाबी स्टार नाइट में बब्बु मान ने बाँधा समां, संगीत और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

by

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आर.एस. बाली रहे मुख्य अतिथि…..कहा…प्रदेश और कांगड़ा के लिए आज एक विशेष दिन
एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 दिसम्बर : कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 के छठे दिन आयोजित पंजाबी स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बु मान ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही बब्बु मान मंच पर आए, हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। उनके लोकप्रिय और भावनात्मक गीतों पर युवाओं सहित सभी वर्गों के लोग देर रात तक झूमते नजर आए। पूरा परिसर संगीत, रोशनी और उल्लास के रंग में रंगा रहा।May be an image of one or more people and crowd
इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में आर.एस. बाली मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इसके अलावा साँस्कृतिक संध्या पर सूची, रोहित वोहरा और वर्षा कटोच की प्रस्तुतियों को भी खूब सराहना मिली। इसके अलावा, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
दिन में स्वंय सहायता समूहों की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने इस अवसर पर बब्बु मान को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश और जिला के लिए आज एक विशेष दिन है। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव न केवल मनोरंजन प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देते हैं।May be an image of one or more people, lighting, table, speaker and crowd
उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक-कला और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम हैं।
आर.एस. बाली ने कहा कि संगीत और संस्कृति लोगों को जोड़ने का काम करती है और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल के माध्यम से कलाकारों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।May be an image of one or more people, crowd and text
इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी, धर्मशाला से पूर्व में कॉंग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमरनाथ यात्रियों की गाड़ी ट्रक से टकराई : 4 की मौत, एक गंभीर

बठिंडा : बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डबवाली नेशनल हाईवे पर गांव गुरुसर सैनेवाला...
article-image
पंजाब

तलाक से पहले पराए पुरुष से संबंध साबित होने पर तलाक से पहले पराए पुरुष से संबंध साबित होने पर : महिला का स्थानी गुजारा राशि पर नहीं कोई हक-कोर्टमहिला का स्थानी गुजारा राशि पर नहीं कोई हक-कोर्ट

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि तलाक से पहले यह साबित हो जाए कि महिला के पराए पुरुष से संबंध हैं और ये तलाक मंजूर करने का एक कारण है। कोर्ट...
article-image
पंजाब

Civil Surgeon Dr Mandeep Kamal

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 04 : To strengthen health services across government institutions in the district, Civil Surgeon Dr Mandeep Kamal on Tuesday handed over appointment letters to 17 newly recruited house surgeons. Of these,...
Translate »
error: Content is protected !!