कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन विस्तार पर CM सुक्खू ने बताया था कांग्रेस की देन

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन विस्तार पर कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने हैं. शनिवार को श्री नैना देवी जी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद किया।

हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन विस्तार पर कांग्रेस और बीजेपी एक बार फिर आमने-सामने हैं. शनिवार को श्री नैना देवी जी में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली रेल लाइन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सोच का नतीजा है. बिलासपुर तक रेल लाइन बिछाने के लिए राज्य सरकार ने अपना हिस्सा दे दिया है. अब आगे का खर्च केंद्र सरकार को उठाना होगा।
भानुपल्ली रेल लाइन को कांग्रेस की देन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने 75 फीसदी भूमि अधिग्रहण का 50 प्रतिशत खर्च और निर्माण लागत का हिस्सा दिया है. बिलासपुर तक राज्य सरकार ने पैसा दिया. अब आगे का खर्च केंद्र सरकार को उठाना चाहिए.” मुख्यमंत्री के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे का विस्तार कर बिलासपुर तक पहुंचाया. सुक्खू सरकार रेल परियोजना का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार परियोजना के कार्य को तीव्र गति से आगे बढ़ाने में बाधा डाल रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल के जन हित से खिलवाड़ कर रहे हैं.
मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान गैर ज़िम्मेदाराना –
डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री के बयान को सत्य से परे, हास्यास्पद और हितों का मजाक उड़ाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान पर टिप्पणी से साबित होता है कि मुख्यमंत्री को हिमाचल की जनता के स्वास्थ्य से लेना-देना नहीं है. राजीव बिंदल ने बताया कि हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर एम्स की लगातार देखरेख कर रहे हैं. एम्स जैसा चिकित्सा संस्थान जगत प्रकाश नड्डा के मंत्रालय ने दिया था. ऐसे संस्थान पर टिप्पणी करना गैर-जिम्मेदाराना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

48 घंटे में दूसरा हादसा :चेक रिपब्लिक की पैराग्लाइडर की हिमाचल में मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के मनाली में 48 घंटे के अंदर दूसरे विदेशी नागरिक की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बेल्जियम के एक पैराग्लाइडर की मौत के एक दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में लगाया शिविर : भूतपूर्व सैनिकों को कल्याणकारी योजनाओं बारे किया जागरुक

ऊना : 23 अगस्त: ज़िला सैनिक कल्याण केन्द्र ऊना में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए एक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

बस स्टैंड का किया निरीक्षण, ग्वाल टिल्ला में नुक्सान का लिया जायजा पालमपुर, 21 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम फिटनेस ऐप किया गया लॉन्च : नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता, डिजिटल सुधार, सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!