कांग्रेस की टिकटो पर आज दिल्ली में होगा मंथन, कांग्रेस में यह नाम चल रहे आगे…… मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली रवाना

by

एएम नाथ। शिमला : भाजपा में शामिल हुए तीनों निर्दलीय निष्काषित विधायकों को तीनों सीटों पर विरोध के बावजूद भाजपा ने टिकट दे कर मैदान में उतार दिया। लेकिन अभी तक कांग्रेस के टिकट पर आज दिल्ली में मंथन करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान से चर्चा के लिए आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। सीएम दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी​​​​ वेणुगोपाल के साथ टिकट को लेकर चर्चा करेंगे।
विधानसभा सीट नालागढ़, हमीरपुर और देहरा पर 10 जुलाई को मतदान होना है। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 21 जून तक नॉमिनेशन भरे जा सकेंगे। जिसके चलते अब कांग्रेस भी अगले एक-दो दिन में टिकट फाइनल हो सकती है।
हमीरपुर से कांग्रेस मुख्यमंत्री सुक्खू के पॉलिटिकल एडवाइजरी सुनील शर्मा (बिट्टू) को टिकट दे सकती हैं। गत विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा भी टिकट दावेदारी जता रहे है। नालागढ़ में बावा हरदीप और देहरा में डॉ. राजेश का नाम चल रहा है। देहरा में टिकट के लिए मुख्य तौर पर केसीसी बैंक निदेशक चौधरी सुनील कश्यप, कामगर बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर और डीजीएम रहे सतीश ठाकुर टिकट की दौड़ में है।

10 जुलाई को होगी वोटिंग : 10 जुलाई को तीन विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और 13 जुलाई को रिजल्ट आएंगे। इसके लिए निर्वाचन विभाग आज नोटिफिकेशन जारी करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों को गिराया

आपरेशन सिंदूर अपडेट्स: मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय वायुसेना ने एक महत्वपूर्ण सैन्य सफलता प्राप्त की है। भारत ने पाकिस्तान के दो अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों...
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की छंटनी परीक्षा स्थगित

देहरा/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) – बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया की बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने है। ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब

बहू ने बेटे की मौत के बाद किया धोखा : खन्ना में NRI सास के खाते से निकाले 12 लाख

खन्ना :  समराला के अंतर्गत आने वाली कमल कॉलोनी में रहने वाले एक NRI बुजुर्ग व्यक्ति के खाते से 12 लाख 33 हजार रुपये गायब हो गए। बुजुर्ग व्यक्ति की बहू ने धोखाधड़ी करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह की टिप्पणी से विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान गरमाया माहौल, विपक्ष ने किया विरोध

एएम नाथ। शिमला : शिमला, 19 मार्च । हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के दौरान एक तीखी बहस देखने को मिली। चर्चा के दौरान कांग्रस विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!