कांग्रेस के समय की रिपेयर की जाने वाली सड़को को अब बनाने की बातें कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे विधायक : पूर्व विधायक गोल्डी

by

आप सरकार के तीन साल में सड़को की रिपेयर न होने के कारण अधिकांश सड़को की हालत बदतर : पूर्व विधायक गोल्डी
गढ़शकर।  गढ़शंकर हल्के में पिछली कांग्रेस सरकार के समय जितनी सड़के २०२२ बननी थी, वह सभी सड़के बना दी गई थी। लेकिन मौजूदा आप सरकार के जो तीन वर्ष के कार्यकाल में बननी थी उनकी आज तक रिपेयर तक नहीं की गई। यह शब्द बिभिन्न गांवों में बैठकों दौरान पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहे।  उन्होनों कहा  कि स्थानीय विधायक कांग्रेस के समय की रिपेयर की जाने वाली सड़को को अब बनाने की बातें कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है।
उन्हीनों कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जितनी सड़के २०२२ तक रिपेयर होनी वाली थी। वह सभी सड़कें रिपेयर करने के इलावा काफी सड़के नई भी बनाई थी। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार समय गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी , डल्लेवाल से वाया हैबोवाल खुरालगढ़ तथा श्री आनंदपुर साहिब रोड़ से भम्मिआँ डुगरी सड़को को मैंने मंजूर करवा कर ग्रांट जारी करवा दी थी। लेकिन गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी , डल्लेवाल से वाया हैबोवाल खुरालगढ़ को बनाने को भी दो साल के बाद बनाया तो श्री आनंदपुर साहिब रोड़ से भम्मिआँ डुगरी सड़क आज तक नहीं बनाई। उन्होनें कहा कि तीन साल से सड़को की रिपेयर न होने के कारण अधिकांश सड़को की हालत बदतर है। इसलिए सरकार को जल्दी सड़कों की रिपेयर करने व नई बनाने का काम शुरू करवा देना चाहिए। उन्होनों कहा कि गढ़शंकर में विकास के काम तो नहीं हो रहे बल्कि पहले बनी स्कूलों के कमरों के नीव पत्थर रख कर नींव पत्थरों का विकास निरंतर जारी है। इस समय उनके साथ झुझार सिंह, नंबरदार सुरिंदर पाल , पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह, पूर्व सरपंच कश्मीर  चाहलपुर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘ट्रेजरर’ की व्हॉट्सएप चैट ने खोला चिट्ठा, ब्लास्ट की फंडिंग पर बड़ा खुलासा

नई दिल्ली । नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी दिल्ली धमाके को लेकर लगातार नए खुलासे कर रही है। इसी बीच NIA को अदील के फोन से डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट मिली है। इस चैट ने...
article-image
पंजाब

3 सरकारी स्कूलों के 300 बच्चों ने अटेंड की एकस्ट्रा क्लासिज : बाढ़ प्रभावित स्कूलों के बच्चों की एकस्ट्रा क्लासिज लगवा पढ़ाई के गैप को किया कवर

बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को 600 स्कूल बैगज व 600 स्टेशनरी किट्स की भेंट, रैडक्रास सोसायटी ने विभिन्न संस्थानों के सहयोग से स्कूलों के भेंट किए 200 वाटर कूलर व अन्य...
article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का वर्दी में वीडियो वायरल हुआ तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की वर्दी के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रसाशन के और से बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें अब पुलिस कर्मचारी वर्दी पहनकर वीडियो नहीं बना सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों...
article-image
पंजाब

अलग-अलग संगठनों ने ज़मीन अधिग्रहण संघर्ष कमेटी के जोनल लीडर मुकेश मलौद की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते करते हुए सरकार को लेबर लीडर को तुरंत रिहा करना की मांग उठाई

गढ़शंकर: डेमोक्रेटिक वर्कर्स फेडरेशन, कीर्ति किसान यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, रूरल लेबर यूनियन, डेमोक्रेटिक पेंशनर फ्रंट, दोआबा साहित्य सभा और तर्कशील सोसाइटी समेत गढ़शंकर के अलग-अलग लेबर संगठनों ने ज़मीन अधिग्रहण संघर्ष कमेटी के...
Translate »
error: Content is protected !!