कांग्रेस ने किया पंजाब में बड़ा फेरबदल : 12 जिलों के बदले गए प्रधान

by

चंडीगढ़। तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान के ठीक बाद कांग्रेस ने जिला प्रधानों की सूची जारी कर दी। अहम बात यह हैं कि पार्टी ने तरनतारन के जिला प्रधान समेत 12 जिलों के प्रधानों को बदल दिया।

पार्टी ने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी दोनों को एसएएस नगर (मोहाली) सीट पर करारा झटका दिया।

पार्टी ने दोनों नेताओं की पसंद को दरकिनार करते हुए कमल किशोर शर्मा को प्रधान बनाया है। मोहाली को लेकर दोनों नेताओं के बीच पेंच फंसा हुआ था। वहीं, चन्नी अपने संसदीय क्षेत्र जालंधर शहरी और देहाती में दोनों प्रधानों को रिपीट करवाने में कामयाब रहे। बाकी जगह पर वड़िंग भारी पड़े हैं।

कांग्रेस ने जिन 12 जिलों में चेहरे बदले हैं, उनमें अमृतसर शहरी व देहाती, बठिंडा देहाती, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, होशियारपुर, मोगा, मोहाली, पठानकोट, पटियाला देहाती, संगरूर और तरनतारन जिला शामिल हैं। बता दें कि कांग्रेस के पंजाब में 29 जिले हैं। इसमें से 27 जिला प्रधानों की लिस्ट कांग्रेस ने जारी की है।

मालेरकोटला और मानसा सीट की लिस्ट अभी जारी नहीं हुई हैं। अहम बात यह है कि यह लिस्ट काफी पहले ही तैयार हो गई थी, लेकिन पार्टी तरनतारन उपचुनाव का इंतजार कर रही है। पार्टी ने मतदान के ठीक बाद तरनतारन के जिला प्रधान हरविंदर सिंह गिल को भी बदल दिया है।

इनकी जगह पर राजबीर सिंह भुल्लर को जिला प्रधान लगाया गया है। यही नहीं, पार्टी ने पंजाब के दोनों सचिवों को भी बदल दिया है। अब हिना कवारे और सूरज ठाकुर को पंजाब का सचिव बनाया है. जोकि प्रदेश प्रभारी व पार्टी महासचिव भूपेश बघेल के सहायक की भूमिका निभाएंगे।

कहां कौन बना जिला प्रधान

अमृतसर देहाती : सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला
अमृतसर शहरी : सौरभ मदान
बरनाला : कुलदीप सिंह काला ढिल्लों
बठिंडा शहरी : प्रीतम सिंह कोटभाई
बठिंडा देहाती : राजन गर्ग
फरीदकोट : नवदीप सिंह बराड़
फतेहगढ़ साहिब: सुरिंदर सिंह
फाजिल्का : हरप्रीत सिंह संधू
फिरोजपुर : कुलबीर सिंह जीरा
गुरदासपुर : बरिंदर मीत सिंह पाहड़ा
होशियारपुर : दलजीत सिंह
जालंधर शहरी : राजिंदर बेरी
जालंधर देहाती : हरदेव सिंह लाडी
कपूरथला : बलविंदर सिंह
खन्ना : लखवीर सिंह लक्खा
लुधियाना देहाती : मेजर सिंह मुल्लांपुर
लुधियाना शहरी : संजीव तलवाड़
मोगा : हरी सिंह खाई
मोहाली : कमल किशोर शर्मा
मुक्तिसर : शुभदीप सिंह बिट्टू
पठानकोट : पन्ना लाल भाटिया
पटियाला देहाती : गुरदर्शन कौर रंधावा
पटियाला शहरी : नरेश कुमार दुग्गल
रोपड़ : अश्वनी शर्मा
संगरूर : जगदेव सिंह गग्गा
एसबीएस नगर : अजय कुमार
तरनतारन : राजबीर सिंह भुल्लर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरोपी पति के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो में एफआईआर दर्ज : 15 साल की लड़की से की शादी : फिर बनाया दिया था गर्भवती

एएम नाथ : शिमला l  शिमला के ढली थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और बाल विवाह का मामला सामने आया है। आरोपी ने 15 साल की किशोरी से विवाह किया। इसके...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता ने जिला एसबीएस नगर के एसएसपी का पदभार संभाला

अरुण दीवान: नवांशहर l आईपीएस तुषार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह नगर जिले एसएसपी के तौर पर पदभार संभाल लिया है।  इससे पहले एसएसपी कार्यालय में तुषार गुप्ता को मार्च पास्ट द्वारा गार्ड ऑफ...
article-image
पंजाब

23 जिलों को बाढ़ के नुकसान की पूर्ति के लिए 285.32 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी :

चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान हर संभव कोशिश कर रही है। शनिवार को राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि 31...
article-image
पंजाब

महिला सिंगर से रेप : कैसेट बनवाने का दिया झांसा, फिर..

लुधियाना :  पंजाबी महिला सिंगर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके गीतों की कैसेट बनवाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके अलावा...
Translate »
error: Content is protected !!