कांग्रेस हताशा में लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुकी : हर्ष महाजन

by

एएम नाथ । शिमला : राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि यह बयान कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जनता का विश्वास खो रही है, जिसके चलते उसके नेता मर्यादाहीन और आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।
हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश ने भ्रष्टाचार, घोटालों और कमजोर नेतृत्व का दौर देखा है, जबकि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पारदर्शिता, सुशासन और तेज विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत हुई है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जनता अब कांग्रेस की राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है और लगातार भाजपा के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है। हर्ष महाजन ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और वर्तमान जनादेश विकास और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में भटियात विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : विकास कार्यों से संबंधित लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता एएम नाथ । भटियात(चंबा) : मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ लागू करने का निर्णय : नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में पहले से दाखिल बच्चों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आठवें वेतन आयोग के नाम पर धोखाधड़ी ! एक गलती बैंक बैलेंस को कर सकती शून्य

एएम नाथ। शिमला : देश के एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी के तौर पर केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए मंजूरी दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समर्थ – 2025 अभियान के तहत जिला चंबा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू

आज 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं की बैठक में पंचायतों की आपदा संबंधी भूमिकाओं पर होगी चर्चा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के निर्देशानुसार...
हिमाचल प्रदेश

मेगा मेडिकल कैंप में 6000 लोगों ने करवाया चेकअप पहले दिन 2300 लोगों तथा दूसरे दिन 3700 लोग हुए लाभांवित 2500 लोगों को नजर के चश्में निशुल्क किए वितरित

 नगरोटा , 27 जुलाई :  नगरोटा के सीनियर सेंकेडरी स्कूल में स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर आयोजित मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे दिन 3700 लोगों ने चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ...
Translate »
error: Content is protected !!