कांप्लैक्स कार्यालय की झाडिय़ों से शव बरामद

by

लुधियाना ; 23 अगस्त
स्थानीय ऋषि नगर वाई ब्लाक कांप्लैक्स कार्यालय की झाडिय़ों के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक झाडिय़ों में से दुर्गंध आना शुरु हो गई थो इस बारे में पता लगा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक यह शव 25-30 साल के एक युवक का है, जो कि पूरी तरह से गल चुका है। इस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है।
फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है तथा पोस्टमार्टम के बाद असल सच का पता लग सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांवों रुड़की खास और गढ़ी मट्टो के विकास हेतु 3-3 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान : सांसद मनीष तिवारी ने किया गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा; सुनी लोगों की समस्याएं

गढ़शंकर : 10 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों रुड़की खास और गढ़ी जट्टा (मट्टो) में जनसभाओं को संबोधित किया...
article-image
पंजाब

टांडा में लगा वोटर जागरूकता कैंप

होशियारपुर : भारतीय चुनाव कमीशन की हिदायतों पर ज़िले में चल रही वोटर जागरूकता मुहिम के अंतर्गत 18 साल वाले नौजवानों को वोट बनाने के प्रति उत्साहित करने के लिए हलका उड़मुड़ -041 में...
पंजाब

शहीदों की बहादुरी के सामने हमेशा नतमस्तक रहेगा देश कहा कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

होशियारपुर, 26 जुलाई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय ‘युद्ध स्मारक’ में कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!