किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर 2,000 करोड़ रुपये का बोझ घटेगा

by

अमित शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में हिमाचल की बड़ी जीत, किशाऊ परियोजना को मिली नई गति

सुक्खू की मजबूत पैरवी रंग लाई, 422 मेगावाट किशाऊ बांध निर्माण का मार्ग प्रशस्त

एएम नाथ। नई दिल्ली :  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी करते हुए किशाऊ बांध परियोजना से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
बैठक में पिछले आठ वर्षों से वित्तीय लागत को लेकर अटकी हुई 422 मेगावाट क्षमता की किशाऊ डैम प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। करीब 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है।
बैठक में भारत सरकार ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दी कि परियोजना के जल घटक से लाभान्वित होने वाले राज्य दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के हिस्से के विद्युत घटक से संबंधित लगभग 2,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वहन करेंगे। इससे राज्य सरकार पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ काफी हद तक कम होगा।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने बैठक में स्पष्ट किया कि पूर्व भाजपा सरकार ने परियोजना में राज्य के हिस्से के रूप में 800 करोड़ रुपये वहन करने पर सहमति दी थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रदेश के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए इस व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब अधिक अनुकूल समाधान सामने आया है।
परियोजना के पूर्ण होने पर हिमाचल प्रदेश को प्रतिवर्ष लगभग 100 करोड़ यूनिट बिजली की हिस्सेदारी प्राप्त होगी, जिसका अनुमानित मूल्य करीब 600 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष बताया गया है। बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल तथा परियोजना से लाभान्वित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का समापन, मंत्री जगत सिंह नेगी ने की शिरकत

रोहित जसवाल।  बिलासपुर : 5 दिसंबर  – हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज बिलासपुर में पटवारी-कानूनगो महासंघ के पहले राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फटा प्रकाश-हेमा का कलेजा : श्मशान में बिलखा पूरा परिवार

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है और लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। IANS की ने इस खबर की पुष्टि की है। धर्मेंद्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश : सांसद अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल/ एएम नाथ।  ऊना, 17 जनवरी – सांसद अनुराग ठाकुर ने आज यहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान बलिदान, 2 महीने बाद रिटायर होने वाले थे सूबेदार मेजर पवन

एएम नाथ। धर्मशाला। ऑपरेशन सिंदूर   के बाद सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी (India Pakistan Tension) में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहोलपुरी टियाला के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार बलिदानी हो गए। पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के...
Translate »
error: Content is protected !!