किसान आंदोलन की आड़ में आतंकी पन्नू दे रहा खालिस्तानी मूवमेंट को हवा – लोगों से किसानों की रैली में खालिस्तानी झंडे लहराने को कहा- वीडियो जारी कर किसानों को उकसाया

by

मोस्ट वांटेड टेररिस्ट गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा बुलाए गए किसानों के विरोध प्रदर्शन में खालिस्तानी तत्वों से घुसपैठ करने का आग्रह किया है।

सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रहे अपने नए वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नून ने लोगों से “मोदी की राजनीति” को खत्म करने की अपील की है और लोगों से किसानों की रैली में खालिस्तानी झंडे लहराने को कहा है।

मोस्ट वांटेड आतंकी पन्नू ने इस वीडियो में आतंकवाद के दौर की भेंट चढ़े पंजाब के मृतक युवाओं का भी नाम लिया और खालिस्तानी मूवमेंट को हवा देने की कोशिश की। आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब के किसानों को दिल्ली से मांगा आज तक कुछ नहीं मिला। जमीनें आपकी, फसलें आपकी और हकूमत हिंदुओं की दिल्ली से चल रही है। दिल्ली पर हमें कब्जा करना पड़ेगा।

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के विडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाव पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अंदेशा है कि किसान आंदोलन की आड़ लेकर देश विरोधी तत्व माहौल खराव करने की कोशिश करेंगे। पुलिस को शरारती तत्वों के साथ खासकर सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट के दौरान सक्रिय रहे संदिग्धों पर शिकंजा कसने को कहा गया है।

लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अफसरों ने हर थाना एरिया में पांच से छह टायर किलर तैयार रखने को कहा है। दूसरी ओर, समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में एक ट्रैक्टर पर खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के चित्र वाला झंडा लगा हुआ देखा गया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवाद विरोधी कानून UAPA के तहत आतंकवादी के रूप में नामित पन्नू को भारत विरोधी और मोदी विरोधी टिप्पणियां करने के लिए जाना जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली जा रहे हैं तो वहां जरूर जाए इन 6 जगहों पर : ट्रिप का मजा होगा दोगुना

एएम नाथ । कसौली : हिमाचल प्रदेश में बसा छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली, अब सिर्फ सीनिक व्यू और शांत मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए...
article-image
पंजाब

मैडीकल कालेज बनाने के लिए सभी कार्यवाहियां मुकम्मल, जल्द शुरू होगा निर्माण: ओ.पी. सोनी

सिविल अस्पताल को अपग्रेड करके बनाया जा रहा है 500 बैड का अस्पताल, 375 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा विश्व स्तरीय मैडीकल कालेज मोहाली मैडीकल कालेज में शुरू होने वाला है सैशन जबकि...
article-image
पंजाब

डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर के लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी है। डॉ. मोनिका के 81 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके है तथा वह 8 किताबें लिख चुकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेजन के जंगलों में पहली बार दिखे “नंगे आदिमानव”…सामने आया दुर्लभ जनजाति का वीडियो

वाशिंगटनः दुनिया में पहली बार अमेजन के जंगलों में आदिमानवों का झुंड दिखाई दिया है। इसका वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें वह प्राकृतिक (लकड़ी, पत्थर व अन्य धातुओं) के हथियारों के साथ नग्न...
Translate »
error: Content is protected !!