कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 12 घायल

by
ओडिशा के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं सभी पर्यटक, 7 घायलों को कुल्लू अस्पताल किया रेफर

एएम नाथ। कुल्लू, 16 नवंबर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में सोमवार को पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। चोंग सरसाड़ी के पास हुए इस हादसे में ओडिशा के 12 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में से सात की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी पर्यटक ओडिशा के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं। वे मणिकर्ण और मनाली घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश आए थे। बताया जा रहा है कि सरसाड़ी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते टेंपो ट्रैवलर (नंबर HR 67D 3613) सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल पर्यटकों का उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

फोटो कैप्शन  : मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी सोलन ने बीडीसी सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

सोलन:  उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी पंचायतों में चरणबद्व तरीके से निर्मित किए जाएंगे भवन: पठानिया

धर्मशाला, 10 सितंबर। शाहपुर विस क्षेत्र में सभी पंचायतों तथा पटवारघरों के भवनों का चरणबद्व तरीके से निर्माण किया जाएगा ताकि कामकाज निपटाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह जानकारी विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक दशक बाद चम्बा नगर परिषद में कांग्रेस की वापसी, विधायक नीरज नैय्यर ने जताया आभार

7-5 मतों से कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, विकास को मिलेगी नई गति: नीरज नैय्यर भावना गुलाटी बनीं अध्यक्ष, जितेन्द्र सूर्या उपाध्यक्ष; जनता के विश्वास को मजबूत करेंगे: नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा : चम्बा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करियाने की दुकानों पर भी मिलेगी सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाएं !

नई दिल्ली : भारत में अब सर्दी, खांसी, बुखार और एटांसिड जैसी आम दवाओं को जनरल स्टोर्स पर बेच जाने की अनुमति दी जा सकती है। केंद्र सरकार की ओर से एक समिति बनाई...
Translate »
error: Content is protected !!