कृषि मोटर कुनेक्शन लगवाने का झांसा देकर 2.28 लाख की ठगी करने पर मामला दर्ज 

by

गढ़शंकर, 13 अप्रैल : गढ़शंकर पुलिस द्वारा कृषि मोटर कुनेक्शन लगवाने का झांसा देकर 2,28,753 रुपए ठगने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित तरसेम सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव बसियाला पुलिस थाना गढ़शंकर ने बताया कि गुरमेल सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी देनोवाल कलां पुलिस थाना गढ़शंकर तथा नाजिम हुसैन पुत्र मोहम्मद रफी निवासी तपा मंडी थाना तपा जिला बरनाला ने कृषि मोटर कुनेक्शन लगवाने का झांसा देकर उनसे 2,28,753 रुपए की ठगी मारी है। उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन गढ़शंकर द्वारा पड़ताल करने पर गुरमेल सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी देनेवाल कलां थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर तथा नाजिम हुसैन पुत्र मोहम्मद रफी निवासी तपा मंडी थाना तपा जिला बरनाला खिलाफ धारा 318 (4 ) बीएनएस तहत तथा आईपीसी की धारा 420 तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऑपरेशन प्रहार 2.0   जिले में अपराध पर निर्णायक प्रहार, 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती, 63 गिरफ्तार

एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिव कुमार वर्मा पत्रकारों को ऑपरेशन के बारे में दी जानकारी होशियारपुर, 10 फरवरी : एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी शिव कुमार वर्मा ने आज एसएसपी संदीप कुमार मलिक की मौजूदगी में पत्रकारों...
article-image
Uncategorized , पंजाब

रिकवरी मामलों पर गंभीरता से कार्य करें राजस्व अधिकारीः आशिका जैन

रिकवरी मामलों पर गंभीरता से कार्य करें राजस्व अधिकारीः आशिका जै – डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत : कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पेड़

एएम नाथ । कुल्लू : कुल्लू में एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया। इस हादसे में चार महिला शिक्षकों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल्लू के आनी में तेज बारिश और आंधी-तूफान के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौमांस होने की आशंका से क्षेत्र में हलचल : ढकोली पुलिस ने एक ट्रक को रोककर अपने कब्जे में लिया

पुनीत महाजन। चंडीगढ़/जीरकपुर, 4 जून। सनौली गांव के समीप उस समय हड़कंप मच गया जब ढकोली पुलिस ने एक ट्रक को रोककर अपने कब्जे में लिया, जिसमें बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस होने की...
Translate »
error: Content is protected !!