कैदियों और हवालातियों की समस्याओं पर चर्चा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का दौरा

by

केंद्रीय जेल में कैंटीन का भी उद्घाटन किया
होशियारपुर, 22 अगस्त:
जिला और सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस अवसर पर सी.जे.एम-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राज पाल रावल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल में बंद कैदियों और हवालातियों की समस्याओं को सुना और उनकी मुश्किलों को हल करने के लिए केंद्रीय जेल सुपरिडेंट को निर्देश दिए। उन्होंने कैदियों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की और केंद्रीय जेल के डॉक्टर पुनीत को मरीजों के नियमित मेडिकल चेकअप के संबंध में हिदायत की। उन्होंने जेल के अंदर कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की रसोई का भी निरीक्षण किया और जेल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए केंद्रीय जेल सुपरिडेंटको निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की हिदायतों के अनुसार गरीब कैदियों की सहायता के लिए लागू की गई योजना के तहत केंद्रीय जेल सुपरिडेंट को निर्देश दिए गए हैं कि जिन मामलों में हवालातियों और दोषियों को जमानत के आदेश हुए सात दिन बीत चुके हैं, उनकी जानकारी जिला कानूनी सेवाएं पअथॉरिटी के कार्यालय को भेजी जाए। साथ ही उन्होंने हर बैरक के बाहर नोटिस बोर्ड पर पैनल एडवोकेट और लीगल एड डिफेंस काउंसल के नामों की सूची लगाने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा केंद्रीय जेल में कैंटीन का उद्घाटन भी किया गया, ताकि कैदियों और हवालातियों से मिलने आने वाले रिश्तेदारों को चाय-पानी की किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ਹਕੂਮਤਪੁਰੀ ਹੈਲਪਿੰਗ ਆਰਗੇਨਾਈਜ਼ੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ 40 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਰਦੀਆਂ ਵੰਡੀਆਂ

ਮਾਹਿਲਪੁਰ – ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਸਮਾਜ ਭਲਾਈ ਕੰਮਾਂ ਵਿਚ ਸਦੀਵੀ ਮੋਹਰੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਸੰਸਥਾ ਹਕੂਮਤਪੁਰੀ ਹੈਲਪਿੰਗ ਆਰਗੇਨਾਈਜ਼ੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਸੰਤ ਅਤਰ ਸਿੰਘ ਖ਼ਾਲਸਾ ਸਕੂਲ ਪਾਲਦੀ ਵਿਖ਼ੇ ਇੱਕ ਸਾਦਾ ਸਮਾਗਮ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਕਰਵਾਇਆ...
article-image
पंजाब

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालीयां, ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे धज्जियां, लोगों के लिए बन रहे मुसीबत का कारण

गढ़शंकर : दोपहिया वाहन चालकों को छिप कर खड़े ट्रैफिक पुलिस वाले यहां घेर-घेर कर उन्हें ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने के बाद उनके हाथ मे तगड़े जुर्माने का चालान काट कर पकड़ा देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने विकास के माध्यम से जनता के वोट का ऋण चुकता किया : अविनाश राय खन्ना

कुटलैहड़ : हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने रविवार को थानाकलां में कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कंवर के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस बार फिर से हिमाचल में भाजपा...
article-image
पंजाब

पहलगाम हत्याकांड में जान गंवाने वालों को विभिन्न सार्वजनिक संगठनों श्रद्धांजलि दी : पहलगाम नरसंहार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घटना की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की

गढ़शंकर, 1 मई : पहलगाम हत्याकांड और देश में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ गढ़शंकर के विभिन्न उग्रवादी संगठन गांधी पार्क में एकत्र हुए और कश्मीर के पहलगाम हत्याकांड में हुए आतंकी हमले...
Translate »
error: Content is protected !!