कोई भी व्यक्ति घर बैठे जुड़ सकता है और सरकार के साथ बिजनेस करें : सत्ती

by

सत्ती ने महिला स्वयं सहायता समूहों को जेम पोर्टल से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
ऊना 3 मार्च: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विश्राम गृह ऊना में जिला के स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें जेम पोर्टल के साथ जोड़ने बारे विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने स्वयं सहायता समूहों को बताया कि जेम पोर्टल एक ऑनलाइन बाजार है, जिससे कोई भी व्यक्ति घर बैठे जुड़ सकता है और सरकार के साथ बिजनेस कर सकता है। उन्होंने जिला के सभी स्वयं सहायता समूहों को अपने तैयार उत्पाद को ऑनलाइन माध्यम से बेचने के लिए जेम पोर्टल पर पंजीकरण करवाने को कहा ताकि वह अपने उत्पाद आसानी से बेच सकें। सत्ती ने कहा कि आवश्यकता होने पर जेम पोर्टल पर लोन लेने का प्रावधान भी है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पाद इको फ्रेंडली होते हैं तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रुप से सबल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सतपाल सत्ती ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की सुविधा के लिए ऊना शहर में निर्मित की जा रही वैंडिंग मार्किंट में आवश्यकता पड़ने पर दो दुकानें उपलब्ध करवाई जा सकती हैं, ताकि समूहों के तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए एक उचित स्थान मिल सके। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों ने पेश आ रही समस्याओं के बारे में सतपाल सत्ती को अवगत करवाया, जिस पर उन्होंने इन समस्याओं के निवारण के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
जेम पोर्टल पर ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
इस मौके पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा मालविका पठानिया ने जेम पोर्टल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जेम पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सबसे पहले जेम की वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होता है। यूजर आईडी बनाने के लिए अपना आधार या पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा। यूजर आईडी बनाने के बाद जेम पर लॉगिन करके अपने प्रोफाइल पर ऑफिस का पता, बैंक अकाउंट, अनुभव आदि डिटेल दर्ज करें।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा संतोष सैणी, एनआरएलएम की डीपीएम ज्योति शर्मा, शालू सहित स्वयं सहायता समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया 11 जुलाई को

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाड़ी व बनीखेत के विभिन्न वार्डों के लिए आरक्षण संबंधी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश म्युनिसिपल इलेक्शन रूल 2015 के नियम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ 2 साल से ठेकेदार कर रहा था दुष्कर्म : मामला दर्ज

रोहित जसवाल। हमीरपुर : हमीरपुर जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक ठेकेदार ने महिला के साथ पिछले दो सालों से दुष्कर्म...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

नकाबपोश लुटेरों द्वारा दिनदिहाड़े गुप्ता मनी चेंजर को लूटने की नाकाम कोशिश : दूकान में घुसे लुटेरे और मालिक पर तानी पिस्तौल , मनी चेंजर बिना डरे लुटेरों से भिड़े , घबरा कर भागने को मजबूर हुए लुटेरे

सैला खुर्द। 1 अगसत : जम्मू चंडीगढ़ हाईवे पर कस्बा सैला खुर्द में दोपहर करीब दो वजे तीन नकाबपोश लुटेरे गुप्ता मनी चेंजर की दुकान में लूटने के मकसद से घुसे तो मनी चेंजर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवानी में चल रहे धरने के मामले में 29 पर मामला दर्ज : संघर्ष कमेटी के किया एलान संघर्ष जारी रहेगा

थाना गढ़शंकर पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत दर्ज किया मामला गाँव में तनावपुर्ण स्थिति,एसडीएम का पुतला फूंका गढ़शंकर। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि गढ़शंकर के गांव...
Translate »
error: Content is protected !!