कोली समाज ने जरूरतमंद लोगों को दी आर्थिक सहायता

by

पट्टा मेहलोग, 22 मार्च (तारा) : जिला कोली समाज कार्यालय कुनिहार ने रविवार को समाज के स्वजातीय जरूरतमंद बंधुओं की आर्थिक सहायता करते हुए उन्हें चैक वितरित किए।समाज के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के अनुमोदन व सिफारिश के बाद यह चैक वितरित किए गए।उन्होंने बताया कि बीमारी ,आर्थिक तंगी व प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे परिवारों को समाज की ओर से यह राशि दी गई जिनमें कृष्णलाल गांव कमल्याढ को 11000रु, हेमराम गांव कक्कड़हटी, इंदर लाल गांव स्यावा को 21000रु,विनोद कुमार गांव बंन लगी को 21000रु, दिक्षा गांव भावगुड़ी को 21000रु कृष्णा देवी गांव छटीयुढ को 11000रु, गनू देवी गांव प्लास्टा को 11000रु तथा लता देवी गांव कक्कड़हटी कोभी1000रु की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।
संगठन के प्रधान रामनाथ कश्यप ने बताया कि यह राशि समाज के दानी सज्जनों द्वारा जरूरतमंद स्वजातीय बंधुओं के उत्थान के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामनाथ कश्यप,महा सचिव गदेव गर्ग, वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल,जगदीश सिंह,जगदीश पंवर,रमेशनाथ कश्यप,बेलीराम,ख्याली राम,पुष्पेंद्र कुमार,संदीप,मनोज कश्यप, हीरालाल, दौलत राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पट्टा मेहलोग,22 ,
फोटो कैप्शन- कोली समाज के असहाय बंधुओं को सहायता राशि के चैक वितरित करते संगठन के पदाधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी डॉ. अमित शर्मा ने

ऊना, 7 सितंबर: विधानसभा सामान्य चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला ऊना में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के लिए आज डीआरडीए सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरदार पटेल की एकता और संघवाद की सोच देश की शक्ति : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल भारत के राजनीतिक एकीकरण के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि भारतीय संघीय व्यवस्था के भी मजबूत समर्थक थे। उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित

बी बी एन, 20 मार्च (तारा) :  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड बद्दी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 22 मार्च, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा के नुकसान की भरपाई के लिए एरिया स्पेसिफिक प्लान की आवश्यकता : जयराम ठाकुर

आपदा से हुए नुकसान के मूल्यांकन के बाद दिल्ली जाकर करेंगे निवेदन एएम नाथ। मंडी : आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने रविवार को थुनाग आ रहे अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल के दौरे...
Translate »
error: Content is protected !!