कोविड संबंधी स्वास्थ्य हिदायतों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: डा. शेना अग्रवाल

by

डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की
सैंपलिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग व घरेलू एकांतवास पूरी सख्ती से लागू करने के निर्देश
सरकारी व प्राइवेच स्कूलों में लगेंगे कोविड मानिटर
होशियारपुर : जिले में बढ़ रहे कोरोना के केसों के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने आज कहा कि समय-समय पर कोविड संबंधी जारी हुई स्वास्थ्य हिदायतों का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व जनहित में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सिविल व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए डा. शेना अग्रवाल ने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के मद्देनजर कांटेक्ट ट्रेसिंग व कोरोना पाजीटिव आने वालों के संपर्क ढंूढने में तेजी लाने के साथ-साथ घरेलू एकांतवास को पूरी सख्ती से लागू किया जाए ताकि इस वायरस को समय पर रोका जा सके। उन्होंने एस.डी.एम्ज व डी.एस.पीज को अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ सुचारु तालमेल के माध्यम से स्वास्थ्य हिदायतों का पालन हर हाल में यकीनी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत की कि गांव में लोगों को कोरोना महांमारी के बुरे प्रभावों से जागरुक करवा कर स्वास्थ्य परामर्श अपनाने के प्रति उत्साहित किया जाए।
डिप्टी कमिश्नर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कोविड हिदायतों का पालन सुचारु ढंग से लागू करवाया जाए व सभी स्कूलों में कोविड मानिटर लगाए जाएं ताकि हर स्कूल में दिशा निर्देश असरदार ढंग से अमल में लाए जा सके।
लोगों को प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने कहा कि सरकार, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से जारी किए जाते निर्देशों के पालन में कोई लापरवाही न अपनाते हुए इस वायरस की रोकथाम को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दोबारा बढ़ रहे केसों के संदर्भ में सभी के लिए मास्क पहनना, समय- समय पर एक दूसरे से बनती दूरी बना कर रखना अति जरुरी है।
डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिले में नाजुक स्थानों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोनों में किसी किस्म की ढील न अपनाई जाए व उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि मास्क न पहनने वालों व कोविड निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
वर्णनीय है कि हरियाना, कंडियाला, धूतकलां, नौशहरा, कालरा, अत्तोवाल, अलावलपुर, अभोवाल, नैनवां, टप्पा, चक्क रत्ता, रामपुर, सलीमपुर, बुड्डासरो, गोलियां, पंडोरी राजपुतां आदि संवेदनशील स्थान है। गढ़शंकर का वार्ड नंबर 4 व 11, धमाई, गोकुल नगर, बाडिय़ां कलां, हकूमतपुर, चक्क रोता, ससोली, बोड़ागांव, गांव बाहोवाल व माहिलपुर का वार्ड नंबर 4 व 9, दशमेश नगर होशियारपुर, बरियाना कलां, मोहल्ला जोडिय़ा गढ़शंकर आदि माइक्रो कंटेनमेंट जोन है।
डिप्टी कमिश्नर ने कोविड वैक्सीन का लिया जायजा
डा. शेना अग्रवाल ने जिले में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को लग रही कोविड वैक्सीन का भी जायजा लिया। डिप्टी कमिश्नर को परिचित करवाया गया कि आज तक जिले में 6884 हैल्थ वर्करों को पहली व 2579 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इसी तरह 4433 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली व 341 को दूसरी डोज लग चुकी है। इसी तरह 3229 व्यक्ति जो 60 वर्ष से ऊपर या 45 से 59 वर्ष तक के हैं को कोविड की पहली डोज दी जा चुकी है।
बैठ में ए.डी.सी(सामान्य) अमित कुमार पांचाल, एस.पी(एच) रमिंदर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन, एस.डी.एम गढ़शंकर हरबंस सिंह, एस.डी.एम. दसूहा रणदीप सिंह हीर, एस.डी.एम. मुकेरियां अशोक कुमार, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा के अलावा एस.एम.ओज व अन्य. अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

बीबीएमबी कर्मचारियों से मीटिंग ना करने से गुस्साए कर्मचारियों ने सतलुज सदन में बीबीएमबी चेयरमैन का किया घेराव,

चेयरमैन ने पहले मान्यता प्राप्त यूनीयन से मीटिंग करने से किया इंकार,बाद में मसला बड़ता देख की मीटिंग यूनीयन की फैमिली स्पोर्ट फंड की मांग मान ली जाएगी:चेयरमैन नंगल भास्कर संवाददाता: बीबीएमबी की मान्यता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हिमाचल में बारिश से जनजीवन अस्त ब्यस्त… रास्ते बंद

चंडीगढ़ । पंजाब और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में लगातार बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पठानकोट में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की...
article-image
पंजाब

आप सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर को लूटने नहीं देगी बसपा – करीमपुरी बसपा की समीक्षा बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के दिशा-निर्देश जारी किए

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज पार्टी लोकसभा होशियारपुर विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठकों के दौरान बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी पूर्व राज्यसभा सदस्य ने संगठन विस्तार की जानकारी प्राप्त की तथा टीमों...
article-image
पंजाब

मेरे हलके के लोगों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता : डॉ. राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं और उनकी समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान करने के लिए हर संभव...
Translate »
error: Content is protected !!