खालसा कॉलेज का बी.एससी. बीएड आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार  रहा

by
गढ़शंकर, 11 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी.,बीएड. का आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बताया कि बी.एससी. बीएड. आठवें सेमेस्टर का परिणाम बहुत अच्छा रहा है और सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस परिणाम में छात्र अनिकेत शर्मा ने 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान, छात्रा सुनीता ने 88.7 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान तथा साक्षी चौधरी ने 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने परिणाममें शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आवारा पशु के टकराने से बाईक स्वार व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : बिस्त दोआब नहर की पटडी पर गांव सूनी निवासी एक बाईक स्वार व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक बिस्त दोआब नहर ही पटडी पर एक व्यक्ति अनुज कुमार (32) पुत्र पवन...
article-image
पंजाब

क्षेत्रीय युवा एवं विरासत मेले में खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन  : युवा एवं विरासत मेले में लगभग 30 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने लिया था भाग

गढ़शंकर :  बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विद्यार्थियों ने दसूहा में आयोजित क्षेत्रीय युवा एवं विरासत मेले में कई पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह बात कहते हुए कालेज...
article-image
पंजाब

पंजाब से अफीम खरीदने जा रहे तस्कर को दबोचा : नशे के सौदागरों पर प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम अफीम और 3 लाख रुपये की नगदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी के...
Translate »
error: Content is protected !!