खालसा कॉलेज की बी.एससी. बी.एड. की 2 छात्राओं ने पंजाब विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पहला और दूसरा स्थान किया हासिल

by

भाव्या और हरमनप्रीत कौर ने पांचवीं बार मेरिट सूची में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया

गढ़शंकर : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी. बी.एड. के पांचवें सेमेस्टर के घोषित परिणाम में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर की दो छात्राओं भाव्या और हरमनप्रीत कौर ने मेरिट सूची में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी. बी.एड. के पांचवें सेमेस्टर के घोषित परिणाम में छात्रा भाव्या ने 93.46 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में पहला स्थान और हरमनप्रीत कौर ने 91.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा सानिया ने 81.13 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रिंसिपल डॉ. हीरा ने बताया कि दोनों छात्राएं भाव्या और हरमनप्रीत कौर पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर में भी मेरिट सूची में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त कर चुकी हैं और अब पांचवीं बार दोनों छात्राओं ने मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना, अपने माता-पिता और कॉलेज का नाम रोशन किया है।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने इस उपलब्धि के लिए छात्राओं, उनके माता-पिता, शिक्षा विभाग और समस्त स्टाफ को बधाई दी तथा छात्राओं को भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
फोटो : अग्रणी रही छात्राएं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

शहर का सर्वांगीण विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता : पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-22 में जनसभा के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं चंडीगढ़, 2 जुलाई: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज सेक्टर-22 के निवासियों के साथ बैठक की...
article-image
पंजाब

पति ने गर्भवती पत्नी को मामूली घरेलू विवाद के चलते जिंदा जलाया

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के...
article-image
पंजाब

14वें  राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 25 जनवरी : आज 14वें राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस समागम में माननीय एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने विशेष रूप से...
article-image
पंजाब

10,031 सरपंचों और पंचों को मुख्यमंत्री भगवंत ने दिलाई शपथ : गांवों को नशामुक्त और हराभरा बनाना – मुख्यमंत्री भगवंत मान

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के सभी चुने हुए सरपंचों और पंचों का स्वागत किया। उन्होंने 19 जिलों के 10,031 सरपंचों और 81,805 पंचों को शपथ...
Translate »
error: Content is protected !!