खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया : डिजाइन थिंकिंग पर आधारित गणितीय प्रोजेक्ट में मनोज व रवि की टीम रही प्रथम

by

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कालेज गणित विभाग और आई.आई.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिजाइन थिंकिंग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई,। जिसमें मंच संचालन का काम प्रो. चांदनी ने किया । इस मौके पर गणित विभाग की अध्यक्ष प्रो. जसविंदर कौर ने छात्रों को डिजाइन थिंकिंग की प्रक्रिया के बारे में बताया और गणित में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में 25 छात्रों ने डिजाइन थिंकिंग पर आधारित गणितीय प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए ।
जिसमें मनोज व रवि की टीम ने प्रथम, रवनीत कौर व सुरभि ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दीक्षा व इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बीच, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. मनबीर कौर, डॉ. कुलदीप कौर, डॉ. अजय दत्ता, प्रो. नवदीप सिंह, प्रो. दीपिका, प्रो. प्रगति आदि शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

सिख विरोधी दंगे 1984: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार सिख दंगा मामले में दोषी करार

दिल्ली की विशेष अदालत ने वर्ष 1984 में सिख विरोधी दंगे में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिया. राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने पिता और पुत्र की हत्या के मामले में...
article-image
पंजाब

दो दिवसीय 35 वा वार्षिक जोड़ मेला 31 मई और 1 जून को करवाया जाएगा : बाबा रत्न सिंह धनोता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव पट्टी के दरबार पीर बाबा रहमत शाह जी में 35 वा दो दिवसीय वार्षिक जोड़ मेला मुख्य सेवादार बाबा रतन सिंह के नेतृत्व समूह संगतों के सहयोग...
article-image
पंजाब

होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र की 11 सर्वसम्मति से बनी ग्राम पंचायतों को विधायक जिम्पा ने किया सम्मानित

होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विधानसभा क्षेत्र की 57 में से 11 सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को बधाई देते हुए उनका...
Translate »
error: Content is protected !!