खालसा कॉलेज में ‘डिजिटल डिवाइड एंड रोल ऑफ सोशल मीडिया’ विषय पर सेमिनार आयोजित  

by

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘डिजिटल डिवाइड एंड रोल ऑफ सोशल मीडिया’ आई.क्यू.ए.सी. और आई.सी.टी. के सहयोग से राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता लवतेश कुमार, सीनियर मैनेजर स्टेट हेड आई.सी.टी. अकैडमी, तजिंदर सिंह, द फाउंडर ऑफ डिजिटल ज़िला और गुरजिंदर सिंह, डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट शामिल हुए। सेमिनार की शुरुआत पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने संबोधित करते हुए कहा कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के स्किल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर वेबसाइटें बनाकर प्रसिद्धि हासिल की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा वक्ताओं के साथ वार्तालाप भी किया गया। इस मौके आई.सी.टी. अकैडमी द्वारा एम.ओ.यू. के तहत ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेंबरशिप’ कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा को सौंपा गया। कोऑर्डिनेटर डॉ. कुलदीप कौर ने वक्ताओं का धन्यवाद किया और मंच संचालन प्रो. नवदीप सिंह, अंग्रेज़ी विभाग द्वारा किया गया। सेमिनार में कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद स्थापित की गयी मौलिक कर्तव्यों की संस्मरण शिला समाज को दे रही सार्थक सन्देश : खन्ना

होशियारपुर : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना के आग्रह पर डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के कनवोकेशन समारोह के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डी.ए.वी. कॉलेज...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब होंगे नतमस्तक : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी रविवार को

गढ़शंकर, 16 जुलाई पंजाब की विधानसभा में नवनियुक्त डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी रविवार 17 जुलाई को श्री गुरु रविदास जी के तपस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में अपने साथियों समेत नतमस्तक होंगे। उनके...
article-image
पंजाब

सुक्खू ने झूठ बोलने में पूरी महारत, वो अब झूठ बोलने के स्पेशलिस्ट : राजीव बिंदल

एएम नाथ। शिमला:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ‘बड़े मियां तो बडे़ मियां, छोटे मियां सुभानल्लाह’ हिमाचल प्रदेश की वर्तमान...
article-image
पंजाब

मोबाइल वैन, सैमीनार के अलावा अलग -अलग गांवों में जाकर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

लोअर कोर्ट में आशा किरण स्पैशल स्कूल के बच्चों की ओर से लगाई गई प्रर्दशनी में जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लोगों को नि:शुल्क...
Translate »
error: Content is protected !!