खुलेंगे राज , AIG राजजीत सिंह के गिरफ्त में आने दो, पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों का भी था साथ राजजीत को : कहा आप नेता मालविंदर सिंह कंग ने

by

चंडीगढ़ : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह पंजाब के ड्रग माफिया की एक बड़ी कड़ी है। जिसे पंजाब पुलिस के कई बरिष्ठ अधिकारियों का भी साथ था। आरोपी राजजीत के गिरफ्त में आने पर कई राज खुलेंगे। यह दावा किया आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान पूछे गए सवाल के बाद।
उन्होंने राजजीत सिंह को पंजाब के कई बड़े सरकारी अधिकारियों का साथ मिलने की बात कहते हुए कहा कि सभी अधिकारियों की जानकारी पंजाब सरकार के पास मौजूद है, लेकिन मामले की जांच फिलहाल जारी है, इस कारण सभी नाम सार्वजनिक नहीं किए जा सकते।
पंजाब पुलिस व एसटीएफ बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की तलाश में जुटी है। लेकिन 45 दिन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। इसके अलावा पंजाब विजिलेंस भी राजजीत द्वारा ड्रग मनी से अर्जित उसकी संपत्ति का पता लगाने में जुटी है। राजजीत सिंह को आपराधिक साजिश, रिकॉर्ड में हेराफेरी व जबरन वसूली की धाराओं के तहत नामजद किया गया है। उसे शीध्र गिरफ्तार करने के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया है। लेकिन जांच एजेंसी उसकी लोकेशन ट्रेस करने में अभी तक विफल है।
ADGP को एक महीने में सौंपनी थी रिपोर्ट :
ADGP आरके जायसवाल के अध्यक्षता में एसआइटी भी गठित की गई है। आरके जायसवाल को​​​​​​ जेल में बंद बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत और AIG राजजीत सिंह के संबंधों की हीने में जांच पूरी कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी। लेकिन यह रिपोर्ट सौंपे जाने की सूचना अभी तक सार्वजिनक नहीं की गई है।
AIG राजजीत खिलाफ यह है मामला :
2017 में AIG राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत को हथियार व ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसके घर की तलाशी में AK-47, 4 किलो हेरोइन, 3 किलो स्मैक का नशा और अन्य देसी हथियार बरामद किए गए थे। इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को नौकरी से बर्खास्त किया गया। इस मामले में AIG राजजीत सिंह पर बर्खास्त इंस्पेक्टर इंद्रजीत का बचाव करने, गलत रिकॉर्ड पेश करने के आरोप हैं। साथ ही बरामद नशा सामग्री से छेड़छाड़ और इंद्रजीत को प्रमोशन देने के आरोप भी हैं।
राजजीत और इंद्रजीत 2012 से 2017 तक एकसाथ रहे तैनात
आरोपी AIG राजजीत सिंह और इंस्पेक्टर कई जगहों पर एकसाथ तैनात रहे। साल 2012 से 2017 तक जिन जगहों पर राजजीत सिंह की तैनाती हुई, उसने इंद्रजीत सिंह को भी अपने साथ रखा। इसके लिए राजजीत सिंह सिफारिशी लेटर लिख कर इंद्रजीत की ट्रांसफर अपने साथ ही करवाता रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

बसपा के सभी कार्यक्रमों का गढ़शंकर के पत्रकार करेगे बहिष्कार : खानपुर में गत दिनों बसपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की टिप्पणी को लेकर

गढ़शंकर: गढ़शंकर प्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक अजायब सिंह बोपाराय की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए अजायब सिंह बोपाराय ने कहा कि गढ़शंकर की प्रेस बिना किसी भेदभाव के बहुत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुकान पर चलीं ताबडतोड़ गोलियां, माहिलपुर में मशहूर चावला कपड़े की दुकान पर : सौरव कौशल गुट ने ली जिम्मेदारी, मांगे 5 करोड़ रुपये

गढ़शंकर, 11 फरवरी : गढ़शंकर के कस्बा माहिलपुर स्थित मशहूर चावला कपड़े की दुकान पर दोपहर करीब साढ़े 13 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दुकान के काउंटर पर पिस्तौल से गोली मारकर रंगदारी...
article-image
पंजाब

10,031 सरपंचों और पंचों को मुख्यमंत्री भगवंत ने दिलाई शपथ : गांवों को नशामुक्त और हराभरा बनाना – मुख्यमंत्री भगवंत मान

 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के सभी चुने हुए सरपंचों और पंचों का स्वागत किया। उन्होंने 19 जिलों के 10,031 सरपंचों और 81,805 पंचों को शपथ...
Translate »
error: Content is protected !!