खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के लिए पंजीकरण करवाए खिलाड़ी: डिप्टी कमिश्नर

by

– ब्लॉक स्तर की खेलें 7 से 12 सितंबर और जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 20 से 26 सितंबर तक होंगी आयोजित
होशियारपुर, 3 सितंबर: पंजाब सरकार के खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर से युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 7 से 12 सितंबर 2026 तक, जबकि जिला स्तर की प्रतियोगिताएं 20 से 26 सितंबर 2026 तक करवाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर इस वर्ष 7 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें इस बार टेनिस क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसी प्रकार जिला स्तर पर 29 विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अब तक केवल 186 खिलाड़ियों/टीमों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, जिनमें व्यक्तिगत मुकाबलों के लिए 164 खिलाड़ी और टीम मुकाबलों के लिए 22 टीमों ने स्पोर्ट्स पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। इसी तरह जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अब तक 358 खिलाड़ियों/टीमों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, जिनमें 352 खिलाड़ी व्यक्तिगत मुकाबलों तथा 6 टीमों ने टीम मुकाबलों के लिए पंजीकरण करवाया है।

उन्होंने बताया कि खेलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की खुला है। इसलिए जिले के खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पंजाब खेल विभाग के ऑनलाइन पोर्टल sports.punjab.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोविड मरीजों से अतिरिक्त खर्चा वसूलने वाले प्राईवेट अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी  – डिप्टी कमिशनर कुमार अमित

सरकार के पास ऐपीडैमिक डिसीज एक्ट के अंतर्गत जरूरत पड़ने पर किसी भी डिफाल्टर अस्पताल को अपने कंट्रोल अधीन लेने का अधिकार, कोई भी 104 हेल्पलाइन और डीसी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकता...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस का बड़ा कदम : 112 डायल करके हाइवे एक्सीडेंट और साइबर अपराध की दें सूचना

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे आपातकालीन सेवाएं और भी बेहतर और सुलभ हो गई हैं। अब, पंजाब में नागरिक 112 डायल करके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 पन्नों के नोटिस और 193 सांसदों के हस्ताक्षर : मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, संसद के दोनों सदनों में पेश

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव करीब 10 पन्नों का है, जिसमें 7 बिंदुओं...
article-image
पंजाब

मंडियाला में एलपीजी टैंकर विस्फोट : 2 मौतें, 30 झुलसे, 35 घर-दुकानें भी जलीं – एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा… सभी घायलों का इलाज फरिश्ते स्कीम के तहत निःशुल्क: डिप्टी कमिश्नर

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा अमृतसर मेडिकल कॉलेज से  पहुंची डॉक्टरों की विशेष टीम मृतकों...
Translate »
error: Content is protected !!