‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : ब्लाक भूंगा , हाजीपुर, दसूहा, होशियारपुर-1 व माहिलपुर में हुए खेल मुकाबले

by

ब्लाक स्तरीय खेल के दूसरे चरण की खेलों का हुआ शानदार अगाज
होशियारपुर, 06 सितंबर:
‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ के दूसरे चरण के खेल मुकाबलों को आज शानदार ढंग से आगाज हुआ। दूसरे चरण के ब्लाक स्तरीय मुकाबले ब्लाक भूंगा में खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़दीवाला व खालसा कालेज गढ़दीवाला, ब्लाक हाजीपुर में शहीद खेम सिंह स्टेडियम सिंघोवाल, ब्लाक दसूहा में कैंप ग्राउंड दसूहा, ब्लाक होशियारपुर-1 में आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर व ब्लाक माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडक़े माहिलपुर व श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में शुरु किए गए हैं।
जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पहले दिन के मुकाबलों में ब्लाक भूंगा के अंडर 14 व 17 लड़कियों के रस्सा कस्सी मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टा ने स्वर्ण, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डफ्फर ने रजत पदक जीता। इसी तरह अंडर-21 में चैंपियन क्लब पहले व गांव जनौड़ी दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला जट्टा पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूंगा दूसरे व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डफ्फर तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 लडक़ों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूंगा पहले, चैंपियन क्लब दूसरे स्थान पर रहा। वालीबाल अंडर-17 लडक़ों के मुकाबलों में टीम सरहाला ने कंधाला जट्टा को हरा कर सैमी फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
ब्लाक हाजीरपुर में अंडर-17 100 मीटर दौड़ में वंश ने पहला जबकि सतविंदर सिंह व प्रभजोत सिंह ने क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह फुटबाल अंडर-21 लड़कियों के मुकाबलों में नंगल बिहाला को मात देकर हाजीपुर ने स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी के रोचक मुकाबलों में अंडर-14 लडक़ों में कमाही देवी टीम ने सिंघोवाल को हरा कर विजय प्राप्त की।
ब्लाक माहिलपुर के फुटबाल मुकाबलों में अंडर-14 लड़कियों में मेगोवाल दोआबा बनाम खेड़ा अच्छरवाल के टक्कर के मुकाबले के बाद पनैल्टी राउंड में मेगोवाल दोआबा विजेता रहा। अंडर-17 में दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंबेली से मात खाई।
दसूहा ब्लाक के खेल मुकाबलों का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण ने किया। इस ब्लाक में 21-30 आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में गुग कौर पहले, अंडर-17 में जीया, अंडर-14 लंबी छलांग में जसप्रीत कौर, अंडर-21 के 1500 मीटर रेस मुकाबले में अमनदीप कौर विजेता रही। इसी तरह अंडर-14 लड़कियों के कबड्डी नेशनल स्टाइल में आर्मी स्कूल उच्ची बसी ने पहला जबकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोदलां ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 के कबड्डी नेशनल स्टाइल मुकाबलों में बडला ने पहला व आर्मी स्कूल उच्ची बसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबाल अंडर-14 लडक़ों के मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सगरां पहले व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झिंगड़ कलां दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह रस्सा कस्सी अंडर-21 में जी.टी.बी कालेज दसूहा पहले व डी.ए.वी क्लब कालेज दसूहा दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो के अंडर-14 मुकालबों में सरकारी हाई स्कूल पस्सी कंडी पहले व सरकारी हाई स्कूल जंडोर दूसरे स्थान पर रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी के मार्फ़त : आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर यूनियन पंजाब ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र

मानदेय भत्ते एवं विभाग में पक्का करने की मांग गढ़शंकर : आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर यूनियन पंजाब (सीटू) होशियारपुर ने अपनी मांगों के संबंध में हलका विधायक जय किशन रौड़ी की मार्फत मुख्यमंत्री पंजाब...
article-image
पंजाब

बसपा नेता दविंदर सिंह पनेसर अपने साथियों सहित आप में शामिल : लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले AAP का बढ़ा कुनबा

लुधियाना  :  बसपा के बीसी विंग के अध्यक्ष दविंदर सिंह पनेसर अपने कई साथियों सहित आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए है। दविंदर सिंह के साथ बसपा के अन्य प्रमुख नेता गुरिंदर...
article-image
पंजाब

मानवता की सेवा में समाज सेवी संस्थाएं दे रही हैं अहम योगदान -ब्रम शंकर जिम्पा

मानवता सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित जरूरतमंद कन्याओं के विवाह समारोह में कैबिनेट मंत्री हुए शामिल होशियारपुर, 20 नवंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि समाज सेवी संस्थाएं मानवता की सेवा में अहम...
article-image
पंजाब

शहर की बेहतरी के लिए नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का किया लोकार्पण होशियारपुर, 01 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!