खेल युवाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों से भी बचाते हैं: सांसद तिवारी

by

गांव रामपुर माजरी में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
रूपनगर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेलों से युवक ना सिर्फ शारीरिक व मानसिक रूप से तरक्की करते हैं, बल्कि यह उन्हें सामाजिक कुरीतियों से भी बचाते हैं। तिवारी गांव रामपुर माजरी में करवाए गए पहले एक गांव ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रबंधकों की प्रशंसा की, वहीं पर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को भी सराहा।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग स्कीमों को चलाया जा रहा है। उन्होंने यूथ क्लबों द्वारा गांव में करवाए जाते खेल टूर्नामेंटों की भी प्रशंसा की और इन्हें खिलाड़ियों की नर्सरी बताया, जो बड़े होकर एक पेड़ के रूप में पूरे देश का नाम रोशन करते हैं। इसके अलावा, खेल युवाओं को नशों से दूर करने अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, चेयरमैन मेवा सिंह गिल, करम सिंह मेंबर जिला परिषद, संदीप कौर सरपंच, जसबीर सिंह, दर्शन सिंह, डीएसपी टीएस गिल, कुलविंदर सिंह, भजन सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल कालेज, बस स्टैंड और इंडोर स्टेडियम से हमीरपुर को मिलेगी नई पहचान

एएम नाथ। हमीरपुर 29 मार्च। विकास के विभिन्न मानकों में अव्वल रहने वाले जिला हमीरपुर में इस समय अरबों रुपये की परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इनमंे से कुछ परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनसे...
article-image
पंजाब

मैं सुखबीर सिंह बादल हूं, न डरता हूं न झुकता हूं : न मेरे पिता प्रकाश सिंह बादल कभी डरे और न हम भविष्य में किसी के दबाव में झुकेंगे।

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने विपक्षीय पार्टियों पर एक साथ तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल वर्षों से शिरोमणि अकाली दल, बादल परिवार और सिख संस्थाओं...
article-image
पंजाब

अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

चंडीगढ़: पंजाब भर में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले हजारों निवासियों को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से अहम फैसले के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट ने प्रदेश भर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुकदमा दर्ज : दूसरे दोस्त के साथ पत्नी पर शारीरिक संबंध बनाने और पत्नियों की अदला बदली करने वाले समूह में पत्नी को जोड़ने का दबाव बनाया

मेरठ। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पत्नियों की अदला बदली करने वाले समूह में पत्नी को जोड़ने का दबाव बनाया गया। दंपती के साथ ही दोस्त को भी रूम का हिस्सेदार बनाकर रखा गया। इतना ही...
Translate »
error: Content is protected !!