गांव बस्ती सैसीयां (देनोवाल खुर्द) में गुरदीप सोहल की याद को समर्पित पहला तीन दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया

by
गढ़शंकर । गांव बस्ती सैसीयां (देनोवाल खुर्द) में गुरदीप सोहल की याद को समर्पित गांव के सरपंच जितेंद्र ज्योति के विशेष सहयोग से पहला तीन दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। समाज सेवक नंबरदार और गांव के सरपंच जितेंद्र ज्योति द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया।
क्रिकेट टूर्नामेंट में बड़ी गिनती में टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में विजेता टीम को
शानदार ट्रॉफी और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उपविजेता टीम और मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।  एसएचओ इकबाल सिंह ने  विजेता खिलाड़ियों को ईनाम तक्सीम किए। इस दौरान एसएचओ इकबाल सिंह और सरपंच जितेंद्र ज्योति ने  कहा कि इस तरह के करवाए जा रहे टूर्नामेंट से नौजवान पीढ़ी को नई दिशा मिलती है और नौजवान पीढ़ी में खेलों का रुझान पैदा करके काफी हद तक नौजवान पीढ़ी को नशे की दलदल में जाने से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर बड़ी गिनती में गांव के लोग और खेल प्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज़िला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की शुरुआत

होशियारपुर, 6 दिसंबर  : पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) तथा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन ज़िला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण रजिंदर अग्रवाल और सचिव-कम-सी.जे.एम नीरज गोयल के निर्देशों एवं मार्गदर्शन अनुसार ज़िलेभर में...
article-image
पंजाब

ADC Holds Meeting on Republic

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.8 : Additional Deputy Commissioner (Development) Nikas Kumar chaired an important meeting today with officials from various district administration departments to review preparations for the tableaux to be showcased on Republic Day. The...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता की हत्या मामला, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी… 7 के खिलाफ एफआइआर दर्ज

मोगा :  धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के भिंडर कलां गांव में कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदस्य उमर सर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि घटना...
Translate »
error: Content is protected !!