गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन से सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई और सड़क की हालत पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि यदि चंडीगढ़ प्रशासन अपने अधीन आने वाली सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य नियमित रूप से करवा सकता है तथा उसके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है, तो नगर निगम के अधीन आने वाली सड़कों के लिए धनराशि और संसाधनों की कमी का बहाना क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग जानना चाहते हैं कि नगर निगम को आखिर सड़कों के निर्माण के लिए पर्याप्त फंड क्यों उपलब्ध नहीं हो पा रहा।
उन्होंने कहा कि गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई वाहन चालक और राहगीर चोटिल हो चुके हैं तथा कई बच्चों के गिरने से उनके हाथ-पैर तक टूट चुके हैं। इसके बावजूद नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण और मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
उन्होंने नगर निगम के महापौर एवं कमिश्नर से सवाल करते हुए कहा कि वे स्पष्ट करें कि वार्ड की इन महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण आखिर कब किया जाएगा। जब जनता नियमित रूप से हाउस टैक्स और अन्य करों का भुगतान कर रही है, तो उसे बुनियादी सुविधाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहरवासियों से करोड़ों रुपये का टैक्स वसूला जाता है, लेकिन यदि सड़कों, सफाई, पार्कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का रखरखाव ही नहीं किया जा सकता तो लोगों में निराशा पैदा होना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न स्रोतों से अनुदान और फंड मिलने के बावजूद शहर के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।
जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि वर्तमान नगर निगम नेतृत्व विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। न तो नियमित रूप से बैठकें हो पा रही हैं और न ही शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय समय पर लिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव भी नजदीक हैं और आज शहर तथा वार्ड के लोग लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि विकास कार्य आखिर कब शुरू होंगे और शहर की तरक्की का रोडमैप क्या है। जनता जानना चाहती है कि गांव इटावा और सेक्टर-42 की टूटी सड़कों का निर्माण कब होगा, सफाई व्यवस्था में सुधार कब आएगा, पार्कों का रखरखाव कब बेहतर होगा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कब किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले कार्यों से साबित होता है। यदि लोगों को मूलभूत सुविधाएं ही समय पर उपलब्ध नहीं हो रही हैं, तो जनता का जवाब मांगना पूरी तरह जायज है। नगर निगम प्रशासन और वर्तमान नेतृत्व को स्पष्ट रूप से बताना चाहिए कि शहर और वार्डों के विकास के लिए उनकी क्या योजना है तथा लंबित विकास कार्यों को पूरा करने की समयसीमा क्या है।
जसबीर सिंह बंटी ने मांग की कि गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों का निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में विकास, जवाबदेही और जनसुविधाएं सबसे बड़े मुद्दे होंगे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दुकानदार, स्थानीय निवासी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने भी सड़क निर्माण की मांग को जोरदार ढंग से उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों के तबादलों पर रहेगी रोक जारी : मौसम के हिसाब से स्कूलों में क्षेत्रवार होंगी छुट्टियां

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के सामान्य तबादलों पर रोक जारी रहेगी। सिर्फ युक्तिकरण और आवश्यक मामलों में ही तबादले पर गौर किया जाएगा। एक शिक्षक के सहारे चल रहे स्कूलों से तबादले...
article-image
पंजाब

दीवान और सतवीर ने कनाडा की मेहमाननवाजी की सराहना की, भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने का दिया आह्वान

कनाडाई सांसदों, एमपीपीज और प्रोफेशनल्स के साथ हुई बैठकें बेहद सफल रहीं: दीवान लुधियाना, 30 अगस्त  : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पवन दीवान और शहीद भगत सिंह नगर जिला योजना बोर्ड...
article-image
पंजाब

बुरी तरह बर्बाद हो रहे पंजाब को बचाने के लिए एक मुहिम के रूप में आगे आ रही है बसपा : करीमपुरी

‘पंजाब बचाओ’ मुहिम मजदूरों, किसानों और जवानों को बचाएगी : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब में अब तक सत्ता में आए सभी राजनीतिक दलों ने राज्य को लूटने के अतिरिक्त कुछ भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभी जोशी का ‘खुण्डी महिमा’ का भजन यू-ट्यूब पर लांच

गायक पियूष राज ने किया विमोचन एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के खज्जियार क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक अभी जोशी का पहला भजन खुण्डी महिमा स्वर मंदिर प्रोडैक्शन के ऑफीशीयल यू-ट्यूब चैनल...
Translate »
error: Content is protected !!